Delhi-NCR Weather : देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदल रहा है। अब धीरे-धीरे तापमान गिर रहा है। जिसके चलते अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। हाल ही में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि नवंबर महीने की शुरुआत में दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं मौसम का हाल –
उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। ज्यादातर राज्यों में गर्मी खत्म हो गई है और तेजी से ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सर्दियां समय से पहले आएंगी।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Tempreature) के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेकिन आने वाले दिनों में तेजी से तापमान घट सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है जिसके मुताबिक, आगामी दिनों में दिल्ली-NCR के आसमान में धुंध छाई रहेगी।
दिल्ली के तापमा में बड़ा बदलाव –
IMD ने जाकारी देते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली में अधिकतम (Delhi Tempreature) और न्यूनतम तापमान लगभग 25 से 26°C और 16 से 18°C के बीच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मिनिमम टेम्परेचर नॉर्मल के आस-पास जबकि मैक्स टेम्परेचर नॉर्मल से 4 से 5°C तक नीचे रहा है।
दिल्ली में कब से शुरू होगी सर्दियां?
पिछले 24 घंटों में आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहा है, हवाएं साउथईस्ट से चल रही थीं जो धीरे-धीरे बढ़कर 8 किमी प्रति घंटे तक जा पहुंची है। आज दोपहर में भी आसमान अधिकतर बादल छाए रहे। हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 10 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi NC ka Mausam) में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की ज्यादा संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
30 अक्टूबर यानी कल सुबह से बादल और धुंध रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 से 31°C और 17 से 19°C के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1–2°C ज्याद होगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग रहेगा। शाम और रात में हवाएं साउथईस्ट से चलेंगी और इस समय हवा की स्पीड घटकर 8 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है।
31 अक्टूबर के मौसम की जानकारी
सुबह के समय आंशिक रूप से बादल और धुंध रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 से 32°C और 18 से 20°C के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3°C अधिक होगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रह सकता है. सुबह हवाएं साउथवेस्ट से चलेंगी, हवा की स्पीड करीब 10 किमी प्रति घंटे की रहेगी. दोपहर में हवाएं साउथवेस्ट से चलेंगी, स्पीड बढ़कर 12 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। शाम और रात में हवाएं साउथवेस्ट से चलेंगी, हवा की स्पीड घटकर 8 किमी प्रति घंटे से कम रहने की उम्मीद है।
नवंबर के पहले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली NCR (Delhi NCR Weather) में नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान लगभग 31°C से 17°C के बीच रह सकता है। हल्की धुंध की संभावना भी बताई जा रही है, लेकिन ठंड बढ़ने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है। हालांकि, अधिकतम तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिल सकती है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		