Gold Silver Rate :सोने और चांदी की कीमतें इस साल लगातार इतिहास बनाते जा रही है। सोने के दामों ने तो साल की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थ, लेकिन अब चांदी की रफ्तार ने तो सोने को भी पीछे छोड़ दिया। सोने और चांदी के दामों में भविष्य में भी बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अब सोने और चांदी में तगड़ी गिरावट आई है।
सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातु हैं। दोनों के दाम इस साल लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोने और चांदी में समय समय पर बदलाव भी देखने को मिला है। सोना और चांदी काफी गिर गए हैं। सोने चांदी के गिरते दामों को देखकर लोगों को उम्मीद जगी है कि फिर से उनकी रेंज में सोना चांदी आ जाएगा। वहीं, सोने चांदी में निवेश करने वाले गिरती कीमतों से परेशान भी है।
इतने रुपये सस्ते हुए सोना चांदी
सोना और चांदी (sona chandi bhav) की कीमत इस बार तो काफी गिरी है। लगातार आ रही गिरावट का सिलसिला जारी ही है। एमसीएक्स से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी के दाम गिर गए हैं। एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 500 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में भी गिरावट तगड़ी हुई है। जोकि सोने से 5 गुना ज्यादा है। चांदी के दाम 2500 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से टूट गए हैं।
कितने हो गए हैं चांदी के दाम
चांदी की कीमतों (Silver ka rate) में गिरावट को देखकर लोगों को खरीदने का अच्छा मौका दिखाई दे रहा है। चांदी में एमसीएक्स पर गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर शुरू में चांदी के दाम 1,47,602 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। एक दिन पहले चांदी की कीमत 1,50,150 रुपये प्रति किलो थी।
सोने में आई कितनी गिरावट
सोने और चांदी (Gold and Silver Price) की कीमतों में गिरावट आती जा रही है। सोना एमसीएक्स पर 10 ग्राम गिरा है। इसकी कीमत 487 रुपये गिरी है। सोने की कीमत अब 1,20,928 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। कल सोने के दाम 1,21,415 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
सर्राफा बाजार में कीमती धातु
सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी (Gold Silver rates) के दाम काफी गिरे हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना और चांदी सस्ते हुए हैं। सोमवार को सोने के दाम 1,20,777 रुपये प्रति दस ग्राम थे। मंगलवार की शाम 1,20,419 रुपये सोने की कीमत थी, ऐसे में सोने के दाम 358 रुपये टूटे हैं। चांदी की कीमत 1,49,300 रुपये प्रति दस ग्राम थी। चांदी के दाम 1,46,150 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए हैं। चांदी की कीमतों में 3,150 रुपये की कमी आई है।
उच्चतम स्तर से इतना गिरा सोना और चांदी
सोने और चांदी (Gold And Silver Rate) ने इस साल रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने के दाम अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ गए हैं। सोने के हाई रेट 1,32,821 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। ऐसे में सोना हाई लेवल से 11,893 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत की बात करें तो यह अपने हाई लेवल से 1,72,398 रुपये प्रति किलो कम हो गए हैं। यह 24,055 रुपये गिरी है।
