Gold Silver Rate :सोने और चांदी की कीमतों में अभी भी बढ़ौतरी का दौर जारी है। सोना और चांदी (Gold And Silver) लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने चांदी के दामों में एक बार गिरावट आने के बाद फिर से टॉप गियर लगता दिख रहा है। चांदी तो सोने से भी दौगुनी रफ्तार से दौड़ना शुरू हो गई है।
सोना एक कीमती धातु है, जिसके रेट रोजाना ही बदलते रहते है। अब एक बार फिर से सोने और चांदी (Gold and Silver Rates) के रेटों में तेजी आनी शुरू हुई है। सोने और चांदी की कीमत पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ गई है। सोना भाव निरंतर बढ़ौतरी पर दिख रहा है।
इस कारण से प्रभावित हुई सोने की कीमत
सोने और चांदी की कीमतों (gold silver latest price) में दिवाली के बाद गिरावट देखने को मिली थी। अब गुरुनानक जयंती पर एक बार फिर से कीमतों में उछाल देखने को मिला है। फ्यूचर गोल्ड यानी एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर सोने की बात करें तो सोने के दामों में 715 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ौतरी हुई है। वहीं चांदी की कीमत 1285 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई। कीमतें बढ़ने का एक प्रमुख कारण शादियों का सीजन होना भी है।
इंटरनेशनल से लेकर नेशनल तक दिखी सोने और चांदी में तेजी
सोने और चांदी में इंटरनेशनल (International Gold Rates) लेवल से नेशनल लेवल तक तेजी देखने को मिली है। गुरुनानक जयंती पर भी सोना बढ़ा है। कोमैक्स (Comex) पर सोने के दाम 28.80 (करीब 2,553 रुपए) प्रति औंस बढ़े हैं। दूसरी तरफ चांदी में हल्की तेजी दिखी है। भारतीय बाजार की बात करें तो यहां पर एमसीएक्स पर 715 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट सोना बढ़ा है।
क्या हो गई है सोने और चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर सोने के दाम (Gold Price) 1,20,512 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। एक दिन पहले सोने की यह कीमत 1,19,797 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। इसके बाद सोने में तेजी दिखी है। सोना एक लाख 20 हजार से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसी प्रकार चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी की कीमत की बात करें तो 1,285 रुपए की तेजी आई है। चांदी 1,46,769 रुपए प्रति किलो पर जाने के बाद 1,45,500 रुपए रहा और हाई लेवल 1,46,975 रुपए दर्ज किया गया।
