Gold Price Prediction : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। लेकिन अगर जनवरी 2025 से सोने की कीमतों (Sone Ka Rate) पर नजर डालें तो आए दिन यह नया रिकॉर्ड कायम करता जा रहा है। इसी बीच एक्सपर्ट ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिसंबर 2025 तक सोने का भाव कहां तक पहुंच जाएगा चलिए जानते हैं।
सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। भारत देश में सोने का भाव चर्चा का विषय बना हुआ है। आज सोने की कीमतों में इतनी ज्यादा तेजी आ गई है कि आम आदमी के लिए तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। जनवरी 2025 में 76,000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला गोल्ड (Gold Latest Price) आज 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर जा पहुंचा है और इसके रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
अब कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में हर किसी की नजरे सोने की कीमतों (Gold Price) पर बनी हुई है कि कब सोना सस्ता हो और फटाफट खरीदा जाए। सोने की कीमतों (Sone ka Bhav) को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह बताया गया है कि 2025 के दिसंबर तक सोने का भाव कहां पहुंच जाएगा।
2025 के दिसंबर तक इतने हो जाएंगे सोने के रेट –
एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि आने वाले समय में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,05,000 प्रति 10 ग्राम हो सकता है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 1,00,000 प्रति 10 ग्राम पर भी आ सकता है। लेकिन ऐसा तब होगा जब विश्व स्थिरता ऐसा ही बनी रहे।
वहीं कहीं से भी कोई ऐसी तीव्रता वाली खबर नया आई, क्योंकि सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तब बढ़ोतरी देखने को मिलती है, जब विश्व अस्थिता बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने व चांदी (Gold Silver Price) में निवेश करना शुरू कर देते हैं। विश्व के अलग-अलग सेंट्रल बैंक से सोना खरीदा जाता है, जिसके चलते सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलता है और यह साथ में आसमान पर जा पहुंचती है।
आज सोने चांदी का लेटेस्ट रेट –
सोना 14 कैरेट – 70445 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट – 90314 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट – 110304 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट – 119937 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 24 कैरेट – 120419 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 – 146150 रुपये प्रति किलोग्राम
बीते दिन क्या रहा सोने का भाव –
5 नवंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली की सराफा बाजार (Delhi Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें 1200 की बड़ी गिरावट आई है। वही 23 कैरेट सोने का भाव 1,23,500 प्रति 10 ग्राम रहा है, जिसके चलते लगातार दूसरे स्तर में इसकी कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को यह 1,24,700 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। पिछले बाजार सत्र में 99.9% वाला सोना (Sone ka Bhav) 1,25,300 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी का भाव –
मंगलवार को चांदी (Silver Rate Down) 2,500 रुपये सस्ती होकर 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का भाव –
विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 7.84 डॉलर की गिरावट के साथ 3,993.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जबकि चांदी (Silver Rate) लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
