Sone Ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन शुरू होने पर सोने व चांदी के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही त्योहारों का सीजन खत्म हुआ है। सोना धड़ाम से जमीन पर गिरा है। आज भी सोने और चांदी की कीमतों में बाद बड़ा फेर बदल देखने को मिला है। चलिए जानते हैं आज ताज भाव
सोने और चांदी की कीमत में बाद फेर बदला हुआ है। सोने के भाव में कभी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है तो कभी कीमत कम हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक कल्याणी 5 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत सस्ती होकर 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी वहीं चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी गिरावट देखने को मिला इसका भाव 1,46,150 पर प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
सोने में 1200 रुपये की गिरावट –
आज गुरु नानक जयंती पर बाजार क्लोज रहेगा जिसके चलते कल वाला सोने का भाव (Sone Ka Bhav) आज मान्य होगा। दिल्ली के सराफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1200 गिरकर 1,24,100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतों में ₹2500 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद इसका रेट एक लाख 1,51,500 प्रति किलोग्राम पर आ गया। घरेलू वायदा बाजार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate Today) में गिरावट देखने को मिल रही है।
MCX में सोने -चांदी का भाव –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का वायदा भाव (MCX Gold rate) कम होकर 1,20,573 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव भी कम होकर 1,46,200 प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय सत्र पर सोना गिरकर 3,994.81 डॉलर प्रति औंस हो गया है। मुझे चांदी की कीमत कम (Silver Rate Down) होकर 47.75 डॉलर प्रति औंस हो गई है। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22, 18 और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट प्राइस
सोने चांदी का लेटेस्ट रेट –
सोना 24 कैरेट – 120419 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट – 119937 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट – 110304 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट – 90314 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट – 70445 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 – 146150 रुपये प्रति किलोग्राम
बीते दिन क्या रहा सोने का भाव –
5 नवंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली की सराफा बाजार (Delhi Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें 1200 की बड़ी गिरावट आई है। वही 23 कैरेट सोने का भाव 1,23,500 प्रति 10 ग्राम रहा है, जिसके चलते लगातार दूसरे स्तर में इसकी कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को यह 1,24,700 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। पिछले बाजार सत्र में 99.9% वाला सोना (Sone ka Bhav) 1,25,300 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी का भाव –
मंगलवार को चांदी (Silver Rate Down) 2,500 रुपये सस्ती होकर 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जबकि सोमवार को इसका भाव 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का भाव –
विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 7.84 डॉलर की गिरावट के साथ 3,993.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जबकि चांदी (Silver latest Rate) लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
