Sone Ka Bhav : सोने व चांदी की कीमतों में इस साल की शुरूआत से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आए दिन सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन दिवाली के जाने के बाद सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। आज यानी 6 नवंबर 2025 को भी सोना सस्ता (Gold Rate Down) हुआ है। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव
सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख 20 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है। त्योहारी सीजन के चलते सोने की डिमांड बढ़ने से इसके रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे थे। लेकिन त्योहारी सीजन खत्म होते ही सोने के रेट (Sone Ka Rate) औंधे मुंह गिरा है। आज भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। शादियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपके लिए शानदार मौका है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कहां सस्ता मिल रहा सोना।
सोने का ताजा भाव –
आज यानी 6 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर (gold rate today) 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
22 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट –
आज 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने की कीमतों (22 carat gold prices) की बात करें तो आज यह सस्ता होकर 1,12,390 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने का रेट 91,980 प्रति 10 ग्राम है। सोने के साथ साथ चांदी के रेट भी कम हुए हैं। आज चांदी की कीमत (Silver Latest Rate Today) आज 1,50,900 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के रेट –
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
हैदराबाद 1,12,240 1,22,450
लखनऊ 1,12,390 1,22,500
पटना 1,12,290 1,22,500
दिल्ली 1,12,390 1,22,500
मुंबई 1,12,240 1,22,450
कोलकाता 1,12,240 1,22,450
चेन्नई 1,12,490 1,22,720
बेंगलुरु 1,12,240 1,22,450
सोने की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने दी राय?
एक्सपर्ट का कहना है कि सोने में तेजी (Gold Rate Down) से हुई गिरावट एक करेक्शन फेज है। इस साल सोने के भाव में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ौतरी दर्ज की गई। ऐसे में अब निवेशकों ने मुनाफा वसूली करना शुरू कर दी है जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता या जियो-पोलिटिकल टेंशन बढ़ता है, तो सोने की कीमतों में एक बार फिर से जबरदस्त तेजी आ सकती है।
पिछले 10 दिनों में सोने की चाल (दिल्ली, 24K)
तारीख सोने का प्रति 10 भाव गोल्ड रेट में इतना हुआ बदलाव
5 नवम्बर 1,22,500 -10
4 नवम्बर 1,22,510 -810
3 नवम्बर 1,23,320 +170
2 नवम्बर 1,23,150 0
1 नवम्बर 1,23,150 -280
31 अक्टूबर 1,23,430 +1800
30 अक्टूबर 1,21,630 -920
29 अक्टूबर 1,22,550 +1580
28 अक्टूबर 1,20,970 -2460
27 अक्टूबर 1,23,430 -2340
