Rajasthan Weather :राजस्थान में बीते दिनों खूब बारिश रिकॉर्ड की गई है और प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश का सिलसिला अब थम चुका है। सुत्रो के मुताबिक राजस्थान के 6 शहरों में तापमान लगातार गिर रहा है और अब आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम (Rajasthan Ka Mausam ) को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं राजस्थान के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में।
अब राजस्थान में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। नवंबर के पहले हफ्ते में ही लोगों को ठंड से कंपकंपी महसूस होने लगी है। राजस्थान के कई जिलों में तो कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अब राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) में सर्द हवाओं के चलते ठंडी जोर पकड़ने वाली है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
सामान्य से नीचे आया अधिकतम और न्यूनतम तापमान
आंकड़ों के मुताबिक बीते दिनों प्रदेश के 6 शहरों का न्यूनतम पारा (Rajasthan minimum temprature) 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था और इस दौरान सबसे ज्यादा ठंड नागौर में रिकॉर्ड की गई है। नागौर का न्यूनतम तापमान (Nagaur minimum temperature) 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
इस समय में प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय में प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट आ सकती है।
20 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
अब राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम (Rajasthan Weather Forecast) लगातार शुष्क बना हुआ है। आज 8 नवंबर में राजस्थान में मौसम साफ रहने के आसार है। हालांकि इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।
इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। आईएमडी का कहना है कि प्रदेश (Rajasthan Weather Updates)में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान ठंड और कोहरा दोनों बढ़ सकता है।
राजस्थान में कहां-कितना रहा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बीते दिनों कई जिलों का अधिकतम तापमान (Rajasthan maximum temperature) 30 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान अजमेर में भी बेहद कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। अजमेर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और अलवर में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री, जयपुर में 29.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही सीकर में अधिकतम तापमान (maximum temperature in Sikar) 27.0 डिग्री, कोटा में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और चूरू में 29.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
बात करें न्यूनतम तापमान की तो राजस्थान के नागौर में न्यूनतम तापमान (minimum temperature in Nagaur) 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और सीकर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, दौसा में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, अजमेर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, चूरू में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, सिरोही में 10.2 डिग्री सेल्सियर न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, जोधपुर में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Jodhpur) 11.7 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
