भारत एक कृषि प्रधान देश है।यहाँ की आधे से ज्यादा आबादी आज भी खेती पर निर्भर है।इसी वजह से यहाँ बड़े स्तर पर खेती की जाती है।जहा पहले किसान पारंपरिक खेती को ज्यादा महत्व देते थे।वही अब किसान धीरे धीरे अधिक लाभ देने वाली फसलों की खेती कर रहे है। अप्रेल का महिला शुरू होने वाला है।अप्रेल के महीने में किसान जमीकंद की खेती करते है।जमींकन्द की खेती से किसान पांच गुना लाभ कमा कमा सकते है।तो चलिए जानते है जमीकंद की खेती के बारे में
जमींकंद की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते है।जमीकंद की खेती शुरू करने का सबसे अच्छा समय अप्रेल है।उन्होंने जानकारी दी की ओल की खेती के लिए सिचाई व्यवस्था सही होनी चाहिए।इसके अलावा इसमें और्गेनिक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।जिससे फसल अच्छी होती है। जमीकंद की खेती से किसान 20 से 25 हजार रूपये तक कमा सकते है।
सही मिटटी चुने
जमींकंद की खेती के लिए सही मिटटी का चयन बेहद जरूरी है।किसानो के लिए जमीकंद की खेती के लिए रेतीले दोमट प्रकार की मिट्टी की तलाश करनी चाहिए।जिसमे जल निकासी अच्छी हो और जिसमे कार्बनिक पदार्थ हो।एक बार जब सही मिट्टी का चयन हो जाए तो दो फिट मिट्टी की दुरी पर और 40 मीटर के गड्डो में जमीकंद की बुवाई करे।
सात से आठ महीनो में मिलेगी अच्छी पैदावार
अगर आप 140 क्विंटल जमीकंद लगाएगे तो आठ महीने में ये 500 क्विंटल हो जाएगा।इस तरह के जमीकंद को उगना आसान है।क्युकी इसे कीड़े या जानवरो से नुकसान नहीं होता है।जमीकंद का एक 500 ग्राम का टुकड़ा आठ महीने में 2 से 2.5 किलो तक हो जाता है।इसे आसानी से 40 रूपये प्रति किलो में बेचा जा सकता है।ऐसे में इससे किसानो को अच्छा लाभ होता है।