DA Hike Update : कर्मचारियों को इस बार होली पर महंगाई भत्ते (DA – Dearness Allowance) का फायदा नहीं मिला, जिसके बाद चर्चा फिर से तेज हो गई है। सरकार के आगामी संशोधन में इतने प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। यदि यह लागू होता है, तो DA वर्तमान 58 प्रतिशत से बढ़कर इतने प्रतिशत तक पहुंच सकता है-
होली पर महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कर्मचारियों का इंतजार अब होली के बाद इसी महीने में खत्म हो सकता है। इससे पहले जुलाई-दिसंबर साइकिल के लिए 1 अक्टूबर 2025 को 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। जिसके बाद फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। आइए जानते हैं, इस बारे में…
केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद-
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners update) को उम्मीद है कि आगामी संशोधन में महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो DA वर्तमान 58 प्रतिशत से बढ़कर बेसिक सैलरी के 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा और इसे 1 जनवरी 2026 (1 January 2026) से लागू किया जाएगा।
डीए बढ़ोतरी का फैसला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI – All India Consumer Price Index) के डेटा में बदलाव और हाल के महीनों के महंगाई आंकड़ों पर निर्भर करेगा। हालांकि होली जैसे त्योहारों की वजह से उम्मीद बढ़ जाती है, लेकिन सरकार किसी भी निर्णय से पहले कैबिनेट (Cabinet) के फैसले का इंतजार कर सकती है। इसलिए नई घोषणा की संभावना अब होली के बाद ही बनती दिख रही है।
डीए घोषणा-
महंगाई भत्ते की घोषणा (Dearness Allowance announced) को लेकर होली का समय इसलिए चर्चा में रहता था, क्योंकि भारत सरकार आम तौर पर साल में दो बार डीए संशोधन (DA amendment) करती है। एक बार मार्च के आसपास और दूसरा अक्टूबर या नवंबर में। हाल के वर्षों में दूसरी बढ़ोतरी कई बार दिवाली के समय देखने को मिली है।
हालांकि मार्च में होने वाला DA संशोधन हर साल होली से पहले नहीं होता। खासकर जब होली मार्च की शुरुआत में पड़ती है, तब कैबिनेट (Cabinet) का फैसला अक्सर महीने के अंत में आता है। ऐसे में यदि निर्णय प्रक्रिया में कोई असामान्य तेजी नहीं होती, तो महंगाई भत्ते (DA – Dearness Allowance) की बढ़ोतरी की घोषणा होली के बाद होने की संभावना अधिक मानी जाती है।
