देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना करीब ₹6540 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड के दाम में लगभग ₹6470 की तेजी आई है। वहीं चांदी भी एक सप्ताह में ₹5000 प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है।
दिल्ली में क्या है आज सोने का भाव?
17 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,57,080 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। हालांकि शुक्रवार, 15 मई को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹3,200 टूटकर ₹1,62,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मजबूत डॉलर और निवेशकों की मुनाफावसूली की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना।
वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 4,548.46 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,57,080 प्रति 10 ग्राम
मुंबई और कोलकाता
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,43,850 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,56,930 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,47,500 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,60,910 प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,43,850 per 10 ग्राम
- 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,56,930 प्रति 10 ग्राम
अलग-अलग शहरों में सोने के ताजा रेट
| शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,44,000 | 1,57,080 |
| मुंबई | 1,43,850 | 1,56,930 |
| अहमदाबाद | 1,43,900 | 1,56,980 |
| चेन्नई | 1,47,500 | 1,60,910 |
| कोलकाता | 1,43,850 | 1,56,930 |
| हैदराबाद | 1,43,850 | 1,56,930 |
| जयपुर | 1,44,000 | 1,57,080 |
| भोपाल | 1,43,900 | 1,56,980 |
| लखनऊ | 1,44,000 | 1,57,080 |
| चंडीगढ़ | 1,44,000 | 1,57,080 |
चांदी की कीमत में भी तेजी जारी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में सिल्वर करीब ₹5000 प्रति किलो महंगी हुई है। 17 मई की सुबह चांदी का रेट ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
हालांकि 15 मई को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी। चांदी ₹21,600 यानी करीब 7.3 प्रतिशत टूटकर ₹2,75,000 प्रति किलो पर पहुंच गई थी। बता दें कि इसी साल जनवरी में देश में चांदी ने ₹4 लाख प्रति किलो का स्तर भी पार किया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत लगभग 78.21 डॉलर प्रति औंस रही।
क्यों बदलते रहते हैं सोना-चांदी के दाम?
भारत में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें केवल घरेलू मांग पर ही निर्भर नहीं करतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों, केंद्रीय बैंकों की नीतियों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का भी इन पर बड़ा असर पड़ता है। यही वजह है कि कीमती धातुओं के भाव रोजाना बदलते रहते हैं।
