आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लगातार चौथे मैच से बाहर रहे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि उनकी वापसी में अभी और समय लग सकता है।
IPL 2026, Fitness Update on Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं खेल सके हैं। हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे रोहित लगातार चौथे मैच से बाहर हो गए हैं, जिससे मुंबई की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।
रोहित ने आखिरी बार 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेला था, जहां बल्लेबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए थे। तब से वह टीम से बाहर चल रहे हैं और उनकी वापसी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते है उनकी फिटनेस को लेकर क्या अपडेट है।
IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने दी फिटनेस पर बड़ी अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ किया कि रोहित अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें वापसी में कुछ और मैच लग सकते हैं। पांड्या ने कहा कि रोहित लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह अभी उस स्तर पर नहीं पहुंचे हैं, जहां से वह टीम के लिए उपलब्ध हो सकें। ऐसे में टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता।
IPL 2026: मैनेजमेंट नहीं लेना चाहता कोई जोखिम
रोहित शर्मा को बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने फिजियो को बुलाया और मैदान पर ही इलाज लिया। हालांकि दर्द बढ़ने के चलते उन्हें बीच मैच में मैदान छोड़ना पड़ा और वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौट सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित ने नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन टीम मैनेजमेंट तब तक कोई जोखिम नहीं लेना चाहता, जब तक वह पूरी तरह फिट न हो जाएं।
IPL 2026: टीम में हुए काफी बड़े बदलाव
IPL 2026 के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खराब फॉर्म से गुजर रही मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में काफी बदलाव् किए है। रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, रोबिन मिंज और ट्रेंट बोल्ट को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।
