Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रोज एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं और कई युवा खिलाड़ी हर रोज डेब्यू कर रहे हैं. अब इसी में एक नाम लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के आलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का जुड़ने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही LSG के लिए अपना डेब्यू करने वाले हैं.
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को इसी साल एलएसजी ने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के साथ ट्रेड किया था और अब केकेआर के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर एलएसजी (LSG) के लिए डेब्यू कर सकते हैं.
Arjun Tendulkar ने KKR के खिलाफ मैच से पहले मचाया तहलका
लखनऊ सुपर जायंटस ने आईपीएल 2026 के लिए एक मजबूत टीम बनाई है, टीम के पास कई घातक गेंदबाज मौजूद हैं और इसी वजह से अर्जुन तेंदुलकर को अब तक LSG के लिए खेलने का मौका नही मिला है. हालांकि अब केकेआर के खिलाफ मैच से पहले ये आलराउंडर खिलाड़ी जमकर अभ्यास करते देखा गया.
ऐसे में माना जा रहा है कि ऋषभ पंत उन्हें डेब्यू का मौका दे सकते हैं. हाल ही में LSG ने अर्जुन तेंदुलकर के प्रैक्टिस सेशन से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया है. इसमें अर्जुन तेंदुलकर LSG के बल्लेबाजों को गेंद डाल रहे हैं.
उन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को चारों खाने चित कर दिया और फिर अब्दुल समद के खिलाफ भी तीखी यॉर्कर डाली. दोनों ही बल्लेबाजों के पास अर्जुन तेंदुलकर की गेंद का कोई जवाब नहीं था.
बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर अपने घरेलू टीम गोवा के लिए बतौर आलराउंडर खेलते हैं, लेकिन एलएसजी उन्हें बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका दे सकती है. इकाना स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है और अर्जुन की सटीक यॉर्कर टीम को अंतिम ओवरों में मदद कर सकती है. ऐसे में अर्जुन को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
अर्जुन तेंदुलकर को 9 मार्च को केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर उन्हें LSG के लिए डेब्यू का मौका दे सकते हैं. अर्जुन ने अब तक IPL में 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके हैं. देखना होगा कि LSG उन्हें मौका देती है या नहीं.
