KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक अहम जीत दर्ज की और उन्होंने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
KKR vs MI Match Report: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2026 का 65वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया। प्लेऑफ की रेस के लिहाज से KKR के लिए यह मैच बेहद अहम था और टीम ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले में हर विभाग में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक KKR ने दमदार खेल दिखाया और लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।
KKR vs MI: केकेकआर ने दर्ज की अहम जीत, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले (KKR vs MI) में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने पूरे मैच में खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और आखिर में आसान जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही KKR ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, जिसका फैसला अब लीग स्टेज के अंतिम दिन होगा।
KKR vs MI: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी ने किया निराश
इस मुकाबले (KKR vs MI) में मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 23 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए और इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। एक समय मुंबई इंडियंस का स्कोर 105 रन पर 7 विकेट था और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। हालांकि, आखिर में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में 32 रन की तेज पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस शानदार कैमियो की मदद से मुंबई इंडियंस 147 रन बनाने में सफल रही।

KKR vs MI: आसानी से KKR ने किया रन चेज
148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत में फिन एलेन का विकेट जरूर गंवा दिया, लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे ने पारी को संभाल लिया। बाद में चौथे विकेट के लिए रोवमैन पॉवेल और मनीष पांडे के बीच 64 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने मैच पूरी तरह KKR की तरफ मोड़ दिया। मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। KKR ने इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।
