MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अपडेट आया कि धोनी चोटी के चलते आईपीएल के शुरूआती दो हफ्ते तक खेलते नहीं दिखेंगे। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि उनके फेवरिट थाला केकेआर के खिलाफ आज के मुकाबले में खेलते दिखेंगे या नहीं?
MS Dhoni Injury Update: आईपीएल के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की दिल की आरजू अभी पूरी नहीं हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का खाता तो खोल लिया पर सीएसके की ओर से अभी तक मैदान पर MS Dhoni खेलते नहीं दिखे हैं।
आपको बता दें कि आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अपडेट आया कि धोनी चोटी के चलते आईपीएल के शुरूआती दो हफ्ते तक खेलते नहीं दिखेंगे। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि उनके फेवरिट थाला केकेआर के खिलाफ आज के मुकाबले में खेलते दिखेंगे या नहीं?
सीएसके का IPL 2026 में बुरा हाल
धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स के जो दो हफ्ते बीते उसमें से CSK ने 4 मुकाबले खेले जिसमें से उसे 3 में लगातार हार और आखिरी मुकाबले में जीत मिली। चेन्नई सुपर किंग्स की मेडिकल टीम एमएस धोनी को मैदान पर उतराने के लिए बिल्कुल भी हड़बड़ाहट में नहीं है।
KKR के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni?
टीम मैनेजमेंट का मानना है कि जब तक धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते उन्हें मैदान पर उतरने की कोई जल्दी नहीं है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को सीएसके बनाम केकेआर मैच में माही मैदान पर नहीं उतरेंगे। जब 14 अप्रैल को KKR एमए चिदंबरम स्टेडियम पहुंचेगी, तब धोनी डगआउट में ही रहेंगे और अपनी रिकवरी व हल्के नेट सेशन जारी रखेंगे।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे धोनी ?
गौर करने वाली बात ये है कि माही प्रैक्टिस मैच में भी बहुत कम हिस्सा ले रहे हैं। धोनी ने KKR के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले चेपॉक में लाइट ट्रेनिंग में हिस्सा लिया था। उन्होंने विकेटकीपिंग का भी अभ्यास नहीं किया था। इससे कहीं न कहीं साफ हो जाता है कि धोनी का खेलना काफी मुश्किल है और अगर धोनी इस मुकाबले का हिस्सा होंगे भी तो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में।
पिंडली की चोट से परेशान MS Dhoni
44 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी को आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत से ही पिंडली की चोट परेशान कर रही है। उनकी गैरमौजूदगी से सीएसके टीम में लीडरशिप और फिनिशिंग की बड़ी कमी महसूस हो रही है। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार प्वाइंट्स टेबल में नीचे जूझ रही है और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने के लिए संजू सैमसन पर पूरी तरह निर्भर है, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
