Virat Kohli-Harpreet Brar: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे इस हाई वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली और हरप्रीत बरार के बीच एक बार फिर नोंकझोक देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच आईपीएल 2025 यानी पिछले सीजन में भी कहासुनी हुई थी।
PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर शानदार लय में नजर आए। पिछले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 58 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली।
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे इस हाई वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली और हरप्रीत बरार के बीच एक बार फिर नोंकझोक देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच आईपीएल 2025 यानी पिछले सीजन में भी कहासुनी हुई थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये मामला पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के दौरान हुआ। 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जब अजमतुल्लाह उमरजई ने ‘बैक-ऑफ-ए-लेंथ’ गेंद फेंकी विराट कोहली ने उस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला। कोहली को इस समय लगा कि वो तेजी से एक सिंगल चुरा सकते हैं लेकिन तभी नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े देवदत्त पडिक्कल ने बरार को गेंद की तरफ तेजी से आते देख सिंगल रन लेने से मना कर दिया।
Virat Kohli से भिड़े हरप्रीत बरार?
तब तक कोहली रन लेने के लिए काफी आगे बढ़ चुके थे और कुछ पलों के लिए वहीं फंसकर रह गए। घबराकर वापस भागने के बजाय कोहली रुके और शरारती अंदाज में बरार की तरफ घूरा। मानो उन्हें स्टंप्स पर सीधा थ्रो मारने की चुनौती दे रहे हों। हालांकि, बरार ने थ्रो फेंकने का जोखिम नहीं उठाया, क्योंकि उन्हें पता था कि अगर निशाना चूक गया तो आसानी से ‘ओवरथ्रो’ हो सकता है और आरसीबी को एक्स्ट्रा रन मिल सकता है।

हरप्रीत बरार ने किया Virat Kohli को इग्नोर?
इस बीच, जब हरप्रीत बरार ने जब देवदत्त पडिक्कल और जैकब बेथल को आउट किया तो उन्होंने काफी एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। इस बीच 14वें ओवर की समाप्ति के बाद विराट कोहली को हरप्रीत बरार से कुछ मजाकिया अंदाज में बात करते हुए देखा गया जिसका पंजाब किंग्स के स्पिनर ने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर कोहली और बरार का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले भी भिड़ चुके हैं कोहली-हरप्रीत
आपको बता दें कि पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में विराट कोहली और हरप्रीत बरार के बीच लाइव मैच में बहस देखने को मिली थी। जिसमें विराट कोहली को बरार से ये कहते सुना गया था कि, ’20 साल हो गए क्रिकेट खेलते हुए, ऐसा स्टंप थोड़ी ना हो जाऊंगा। तेरे कोच को भी जानता हूं।’
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों पर 73 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 58 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन ठोके।
