विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में IPL 2026 के 500 रन पूरे करते ही बड़ा इतिहास रच दिया। कोहली अब आईपीएल में सबसे ज्यादा 9 बार एक सीजन में 500+ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
Virat Kohli one more record in IPL: आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। 37 साल की उम्र में भी विराट जिस निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज क्यों माना जाता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सीजन के 61वें मुकाबले में विराट कोहली ने जैसे ही 16 रन पूरे किए, उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने लगातार चौथे सीजन में 500+ रन बनाने का कारनामा कर इतिहास रच दिया। विराट अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।
IPL इतिहास में Virat Kohli ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने आईपीएल करियर का 9वां ऐसा सीजन पूरा किया जिसमें उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल इतिहास में कोई भी बल्लेबाज इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर और केएल राहुल हैं, जिन्होंने 7-7 बार एक सीजन में 500+ रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन ने 5 बार यह उपलब्धि हासिल की है। विराट कोहली अब इन सभी खिलाड़ियों से काफी आगे निकल चुके हैं और लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं
35 की उम्र के बाद भी विराट का जलवा बरकरार
विराट कोहली की फिटनेस और निरंतरता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। 35 साल की उम्र पार करने के बाद भी उन्होंने 3 बार आईपीएल सीजन में 500+ रन बनाने का कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और फाफ डुप्लेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन और फाफ ने 35 की उम्र के बाद 2-2 बार आईपीएल में 500 से ज्यादा रन बनाए थे, जबकि विराट अब इस मामले में सबसे आगे पहुंच गए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा बार 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 बार – Virat Kohli
• 7 बार – डेविड वॉर्नर
• 7 बार – केएल राहुल
• 5 बार – शिखर धवन

पंजाब किंग्स के खिलाफ भी Virat Kohli का रिकॉर्ड शानदार
विराट कोहली हमेशा से पंजाब किंग्स के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाज साबित हुए हैं। इस मुकाबले के दौरान उन्होंने पंजाब के खिलाफ अपने आईपीएल करियर के 1217 रन पूरे कर लिए। यह आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
पंजाब किंग्स के अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन भी बना चुके हैं। यही वजह है कि बड़े मुकाबलों में भी विराट का बल्ला लगातार टीम के लिए रन उगलता नजर आता है।
