RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
RCB vs LSG Toss Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस सीजन अब तक शानदार फॉर्म में नजर आई हैं, यही वजह है कि इस मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। वहीं, आरसीबी ने अपनी प्लेइंग 11 में भी एक बड़ा बदलाव किया है।
RCB vs LSG: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
इस मुकाबले में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर कहा कि यहां फैसला लेना आसान था और टीम पहले गेंदबाजी ही करना चाहती है। वहीं, ऋषभ पंत का भी मानना था कि इस विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा, लेकिन अब उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने पर फोकस करेगी।
RCB vs LSG: आरसीबी ने किया बड़ा बदलाव
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है। टीम ने इस मैच में जोश हेजलवुड को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। पिछले मुकाबले में उनकी जगह जैकब डफी को मौका दिया गया था, लेकिन अब हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है। खास बात यह है कि उन्होंने पिछला मुकाबला खेलने के लिए मुंबई का दौरा भी नहीं किया था।
RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI
फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
