राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 6 विकेट से हराकर अपनी हैट्रिक कंप्लीट कर ली है। राजस्थान को लगातार तीसरे मैच में जीत मिली है इसके साथ ही राजस्थान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए। आपको बता दे, भले ही रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए लेकिन उनके फैंस को जरा भी निराशा नहीं हुई है। दरअसल, राजस्थान की पारी के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया के ऊपर तेजी के साथ में वायरल हो रहा है। आपको बता दे, जब रोहित मैदान में फील्डिंग कर रहे थे तो एक दर्शक मैदान में से अंदर आ गया। रोहित का यह रिएक्शन सोशल मीडिया के ऊपर तेजी के साथ में वायरल हो रहा है।
BHAI YEA SAB KYA HORA HAI YAHAN …#ipl #matchinterupp #crazyfan #mivsrr pic.twitter.com/SrAYGVNcBg
— SouL Mayavi (@soul_mayavi) April 1, 2024
इस शख्स को देखकर रोहित ने उसे गले लगाया। वही ईशान किशन भी खड़े थे शख्स ने मौका पाकर ईशान को भी गले से लगा लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया के खूब वायरल हो रहा है वही इसके तुरंत बाद सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे और शख्स को मैदान से बाहर ले गए। वही रोहित के फैन के लिए अपने आदर्श खिलाड़ी से मिलना बड़ी बात रही। लेकिन एक बार फिर लाइव मैच में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर के कई सवाल पैदा हो रहे है।
रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित आईपीएल के इतिहास में अब सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए है। ऐसा होते ही रोहित ने दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। वही 17वीं बार है जब रोहित शर्मा आईपीएल में डक पर आउट हुए हैं। वही कार्तिक भी आईपीएल में 17 बार 0 पर आउट हो चुके हैं।
आपको बता दे, मुंबई इंडिंयस को तीसरी बार मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से मुंबई की टीम आखिरी पायदान में पहुंच गयी।