पशुपालकों के लिए कृषि के साथ साथ पशुपालन उनकी आय में वृद्धि के लिए मुख्य भूमिका निभाता है लेकिन क्या आप जानते है किस नस्ल की गाय में दूध देने में उत्तम मानी जाती है यदि नहीं तो आज आप बिलकुल सही जगह है क्योकि आज हम आपको गाय की उन नस्लों के बारे में बता रहे है जो दूध देने में परफेक्ट होती है वही साहीवाल नस्ल की गाय सबसे उत्तम मानी जाती है यह गाय भारत में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय मानी जाती है। इस किस्म की गाय मुख्य रूप से पंजाब और राजस्थान में पाई जाती है।
साहीवाल नस्ल की गाय की पहचान :
आपको बता दे, गाय की साहीवाल नस्ल की गायों का सिर चौड़ा, सींग छोटे और मोटे और शरीर मध्यम आकार का होता है।
इसके गर्दन के नीचे लटकती हुई भारी चमड़ी और भारी लेवा लटका होता है।
इन गायों के रंग ज्यादातर लाल और गहरे भूरे रंग का होता है।
इस नस्ल की कुछ गायों के शरीर पर सफेद चमकदार धब्बे भी पाए जाते हैं।
इस नस्ल के वयस्क बैल का औसतन वजन 450 से 500 किलो और मादा गाय का वजन 300-400 किलो तक हो सकता है।
बैल की पीठ पर बड़ा कूबड़ जिसकी ऊंचाई 136 सेमी तथा मादा की पीठ पर बने कूबड़ की ऊंचाई 120 सेमी के करीब होती है।
कहा से खरीदें गाय की साहीवाल नस्ल
आपको बता दे, गाय की साहीवाल नसल ज्यादातर भारत के उत्तरी इलाके में पाई जाती है इसका उदगम स्थल पाकिस्तान पंजाब के मोंटगोमरी जिले और रावी नदी के आसपास का है, इसमें सबसे ज्यादा दूध देने वाली नस्ल पंजाब में मिलती है और यह फिरोजपुर और अमृतसर जिलों में पाई जाती है राजस्थान में यह नस्ल गंगानगर में मिल जाती है वही पंजाब के फिरोजपुर जिले के फाज़िलका और अबोहर कस्बों में शुद्ध साहीवाल गायों के झुंड दिखाई देते है।