बाजार में मसाले से लेकर अनाज और पैकेज फूड तक के मिलावट की खबरें कई बार सामने आती रहती है। कई बार तो ये मिलावट सेहत के लिए काफी खतरनाक भी साबित होती है। केसर एक ऐसी चीज को है जो काफी महंगी होती है। उसका इस्तेमाल मिठाई, सेवई या फिर दूसरी मीठी डिसेज बनाने के लिए होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में नकली केसर भी बिकती है।
जी हां हाल ही वायरल हो रही वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बता रहा है कि कैसे आप नकली और असली केसर के बीच पहचान कर सकते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि भुट्टे के बाल को लाल रंग में रंग कर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर केसर के नाम पर बेचा जाता है। नकली केसर को पहचानने की ट्रिक भी यह शख्स बता रहा है।
नकली और असली केसर की पहचान करने के लिए इन्हे पानी में डालकर उनकी जांच करने की तरकीब दिखाई जा रही है। नकली केसर के धागे को पानी में डालने पर घुलती नहीं है।
वही असली केसर के धागे रंग छोड़ने लगते और मलने से पानी में घुल जाते है। नकली केसर के धागे काफी समय तक पानी में रखने के बाद भी डिसोल्व नहीं होते हैं। यह ये जस के तस बने रहते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों बार देखा गया है और 62000 से अधिक लाइक इस पर आए हैं।