वीवो जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। वीवो y200e 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गयी है।कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और दूसरी डिटेल्स की जानकारी दी है।ब्रांड ने इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन को रिवील कर दिया है।कंपनी इसे फरवरी में ही पेश कर रही है।लिक रिपोर्ट्स के अनुसार इसके मुख्य फीचर्स की जानकारी सामने आई है।इस हेंडसेट की कीमत भी पहले लिक हो चुकी है।ये स्मार्टफोन वीवो की y200 सीरीज का हिस्सा होगा,जो पिछले साल अक्टूबर में पेश हुआ था।
कब होगा भारत में लॉन्च
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने सोशल प्लेटफार्म X पर वीवो y200 e 5G की लॉन्च की डिटेल्स शेयर की है।ये स्मार्टफोन भारत में 22 फरवरी को पेश होगा।इसका प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया गया है,जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से एक्सेस कर सकते है।
ये फोन ब्लू और ऑरेंज दो कलर के ऑप्शन में आएगा।कंपनी इसे डायमंड ब्लेक और सेफ्रोन डिलाइट के नाम से बाजार में पेश करेगी। वीवो y200 e5G के ऑरेंज कलर ऑप्शन में यूजर्स को वीगन लेदर फिनिश मिलेगी। इस पर किस क्रॉस पैटर्न भी मिलेगा।ब्लू कलर वेरिएंट भी टेक्चर फिनिश के साथ आता है लेकिन इसमें प्लास्टिक बेक दिया गया।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।जो वर्टिकल सेटअप में होंगे।इसके साथ ही कंपनी ने सर्कुलर यूनिट दी है,जो फलेश लेत है।वीवो का ये डिजाइन पैटर्न कई दूसरे डिवाइसेस में भी देखने को मिल चूका है।कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर शेप में आता है।ये डिजाइन y200 5G से काफी मिलता है।
क्या होगा खास
इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रूपये के आसपास हो सकती है।इसमें 6gb रेम और 8gb रेम का ऑप्शन दिया गया है।इसमें 6.67 इंच का फूल हद +अमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है जो 120hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 4 geb 2 प्रोसेसर दिया गया है।इसमें 5000mah की बैटरी मिलेगी। इसमें 50 mp का में रियर कैमरा मिलेगा और फ्रंट में कंपनी ने 16 mp का स्लेफ़ी कैमरा दिया है। ये सभी डिटेल्स लिक रिपोर्ट्स के आधार पर है।