Tilak Varma ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 लगातार छक्के लगाकर जीत हासिल की। जीतने के बाद तिलक वर्मा ने बीच मैदान से रोहित शर्मा के लिए एक स्वीट गेस्चर किया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tilak Varma, MI vs PBKS: आईपीएल 2026 में एक बार फिर तिलक वर्मा के बल्ले से वो पारी देखने को मिली जिसकी फैंस को उम्मीद नहीं थी। गुरुवार, 14 मई को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी जिसमें तिलक वर्मा की नाबाद 75 रनों की पारी का अहम योगदान रहा।
तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 लगातार छक्के लगाकर जीत हासिल की। जीतने के बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने बीच मैदान से रोहित शर्मा के लिए एक स्वीट गेस्चर किया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tilak Varma ने किया फैंस को इमोशनल
बता दें कि मैच खत्म करने के बाद तिलक वर्मा ने डगआउट में बैठे रोहित शर्मा को दिखाते हुए अपने हाथों से एक खास इशारा किया। इसमें उन्होंने एक हाथ के चार और दूसरी हाथ के पांच उंगलियां उन्हें दिखाया। इसका मतलब था 45, दरअसल रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं। ऐसे में तिलक वर्मा ने इस इशारे से मुंबई की जीत को रोहित शर्मा को डेडिकेट किया। तिलक वर्मा (Tilak Varma) के इस सेलिब्रेशन को देख फैंस भी भावुक हो गए।
पंजाब किंग्स ने बनाए 200 रन
धर्मशाला में 14 मई को खेले गए इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 200 रन बनाए। मुंबई ने इसके जवाब में जोरदार शुरुआत की थी और टीम लगातार इस रन चेज के दौरान आगे नजर आ रही थी। मगर बीच में कुछ विकेट गिरने और कसी हुई गेंदबाजी से लक्ष्य मुश्किल होता दिख रहा था। एक वक्त पर ऐसी नौबत आई कि आखिरी 3 ओवर 50 रन की जरूरत थी, जो असंभव तो नहीं था लेकिन बिल्कुल भी आसान नहीं था।
Tilak Varma का तूफान
यहीं पर तिलक वर्मा का तहलका देखने को मिला, जो पहले ही दमदार पारी खेलकर टीम को इस स्थिति तक पहुंचाने में सफल रहे। 17वां ओवर खत्म होने तक तिलक 24 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ विल जैक्स (1 रन, 2 गेंद) थे, जो पिछले ओवर में ही बैटिंग के लिए उतरे थे। इसके बाद तो इन दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी 3 ओवर में पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

दोनों ने मिलकर 17 गेंदों में ही 54 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी। इसमें भी तिलक वर्मा ज्यादा खतरनाक नजर आए, जिन्होंने सिर्फ 9 गेंदों में 30 रन बटोरे, जबकि जैक्स ने 8 गेंदों में 24 बटोरे। तिलक सिर्फ 33 गेंदों में 75 रन और जैक्स 10 गेंदों में 25 रन की नाबाद पारियां खेलकर लौटे और टीम को यादगार जीत दिलाई।
