PM Kisan 22nd Installment : भारत एक कृषि प्रधान देश है। ऐसे में अब करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि सरकार (Government Latest Update) ने क्लियर कर दिया है कि कर्मचारियों के खाते में पीएम किसान योजना का पैसा कब आएगा। आज हम आपको इसी बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
देशभर के करोड़ों जरूरतमंद किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना की शुरुआत की गई है। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को साल में तीन बार आर्थिक रूप से मदद की जाती है। अब सरकार इस योजना की 22वीं किस्त को जारी करने वाली है। खबर के माध्यम से जानिये पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के बारे में।
22वीं किस्त के लागू होने की तैयारी-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को ये राशि साल में तीन बार दी जाती है। ऐसे में अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। जारी की गई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि मंत्रालय ने पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd installment) की राशि केंद्रीय अगली किस्त भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही में मंत्रालय को बजट पेश होने का इंतजार लगा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद किसानों के खाते में सरकार अगली किस्त भेज सकती है।
पात्र किसानों के खाते में इस दिन भेज दी जाएगी किस्त-
जारी की गई एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पात्र किसानों के खातों में ये किस्त मार्च से अप्रैल 2026 के बीच कभी भी जारी की जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि हर किस्त (PM Kisan Yojana installment) की राशि 2,000 रुपये तय की गई है। इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की गई थी। सरकार के द्वारा आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त को जारी किया जाएगा।
जानिये क्या है पूरी जानकारी-
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना जरूरी बताया जा रहा है। किसान का eKYC पूरा होना चाहिए, बैंक खाता आधार से कनेक्ट कर दिया जाएगा। साथ ही में जमीन के रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर दर्ज होने चाहिए। सरकार ने eKYC इसलिए अनिवार्य किया है ताकि योजना का पैसा सही लाभार्थी तक सीधे पहुंच जाएगा। इसके अलावा किसी भी तरह के फर्जी या गलत लाभ को रोका जा सके। बिना eKYC (PM Kisan Yojana eKYC) के किसानों की किस्त अटक सकती है, इस वजह से जिन किसानों ने अभी तक eKYC को पूरा नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द ये प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
किसानों के लिए ईकेवाईसी को पूरा करना होगा आसान-
eKYC को पूरा करने के लिए अब किसानों के पास आसान और आधुनिक तरीका भी मौजूद रहने वाला है। किसान अपने मोबाइल फोन से फेस ऑथेंटिकेशन (PM Kisan) के जरिए eKYC के कार्य को पूरा करा सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस RD ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाकर eKYC पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर डालें और चेहरे को स्कैन करें। स्कैन के सफल हो जाने के बाद eKYC (PM Kisan Yojana) का कार्य पूरा हो जाएगा। इसका स्टेटस 24 घंटे के अंदर अपडेट हो जाता है। इसके अलावा OTP आधारित eKYC और CSC या सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक eKYC की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
इन किसानों को नहीं होगा लाभ-
हालांकि, कुछ किसानों को पीएम किसान योजना के तहत लाभ नहीं दिया जा सकता है। विभाग ने ऐसे मामलों की पहचान की है जो योजना के नियमों के तहत अपात्र हो सकते हैं। जैसे, जिन किसानों (Update for Farmers) ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन की खरीदी की है या एक ही परिवार के दो सदस्य योजना का लाभ लिया जा रहा है। ऐसे मामलों में भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है। जब तक फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो जाता है। किसानों से अपील की जा रही है कि वे पीएम किसान (PM Kisan Yojana) वेबसाइट, मोबाइल ऐप पर ‘Know Your Status’ या किसान ई-मित्र चैटबॉट के जरिए अपनी पात्रता जरूर जांच लें।
