Renault Duster : रेनॉल्ट कंपनी की डस्टर को पिछले दिनों कंपनी की तरफ से बंद कर दिया गया था। लेकिन अब 26 जनवरी से रेनॉल्ट डस्टर ने दोबारा भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। कई बड़ी-बड़ी गाड़ियों को यह SUV टक्कर दे रही है। चलिए खबर में जानते हैं डस्टर की नई वेरिएंट में क्या-क्या मिल रहे है नए फीचर्स।
वाहन निर्माता कंपनी रेनॉल्ट के बारे में तो आपने सुना ही होगा। रीनॉल्ट कंपनी की गाड़ी डस्टर ने 2012 में भारतीय बाजार में कदम रखा था जिसके बाद उसे कंपनी की तरफ से बंद कर दिया गया था और अब जबरदस्त फीचर्स वाली इस SUV ने भारतीय बाजार में एक बार फिर अपने कदम रख दिए हैं।
कंपनी की तरफ से इस गाड़ी को भारतीय बाजार में 26 जनवरी 2026 के दिन पेश कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अब यह गाड़ी बिक्री के लिए तैयार है। कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की बुकिंग (Renault Duster Booking) शुरू कर दी गई है लेकिन, इसकी कीमत और डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू की जाएगी।
रेनॉल्ट डस्टर अपनी थर्ड जनरेशन (Renault Duster Third Generation) मॉडल के साथ वापसी (2026 Renault Duster) कर रही है। अपने नए डिजाइन तथा एडवांस्ड फीचर्स के साथ यह गाड़ी कई बड़ी-बड़ी गाड़ियों को टक्कर दे रही है। 21000 रूपये के टोकन के साथ ग्राहक इस गाड़ी को बुक कर सकते हैं। चलिए खबर में जानते है इसके फिचर्स के बारे में विस्तार से।
नई Renault Duster के इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन की बात करे तो-
नई रेनॉल्ट डस्टर तीन इंजन विकल्पों (New Renault Duster engine) के साथ आएगी। इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 1.8L पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसका कुल पावर 160hp और टॉर्क 172Nm है। इसकी बैटरी 1.4kWh की है।
इसके अलावा, 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन 163hp पावर और 280Nm टॉर्क के साथ आएगा, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स ऑप्शन होंगे।
तीसरा इंजन 1.0L टर्बो पेट्रोल है, जिसका पावर 100hp और टॉर्क 160Nm है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स होगा। इस एसयूवी में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) ऑप्शन उपलब्ध नहीं होगा।
2026 Renault Duster का डिजाइन ज्यादा मॉडर्न
2026 Renault Duster का बाहरी डिजाइन (2026 Renault Duster design) ज्यादा रग्ड और मॉडर्न है, जिसमें इंडिया-स्पेसिफिक अपडेट दिए गए हैं। इसमें नए LED हेडलैंप और DRLs, बड़ा Duster बैज, ग्रिल पर सिल्वर फ्रंट बंपर सराउंड, ब्लैक व्हील आर्च क्लैडिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स, 212mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 50kg लोड कैपेसिटी वाले रूफ रेल्स, Himalayan मोटिफ और ‘Iconic’ बैजिंग और कनेक्टेड LED टेललैंप्स शामिल हैं। इसका अप्रोच एंगल 26.9° और डिपार्चर एंगल 34.7° है।
2026 रेनॉल्ट डस्टर के डायमेन्शन और बूट स्पेस की बात करें, तो इसकी लंबाई 4,343 MM, चौड़ाई 1,813 MM, ऊंचाई 1,659 MM और व्हीलबेस 2,657 MM है। इसका बूट स्पेस 594 लीटर का है और कर्ब वेट 1,411kg है।
इंटीरियर की बात करें तो…
नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर का इंटीरियर (interior of the 2026 Renault Duster) पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड है। इसमें लेदरेट सीट्स, ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, ग्रीन कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग, फिजिकल बटन कंट्रोल्स, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट और कप होल्डर्स जैसे फीचर्स हैं। बूट स्पेस 518 लीटर (Parcel Shelf तक) का है।
2026 Renault Duster के फीचर्स
नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर में कई खास फीचर्स और टेक्नोलॉजी (Renault Duster Features) हैं। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है। इसके अलावा, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स हैं।
2026 Renault Duster में सेफ्टी और ADAS फीचर्स पर फोकस
2026 रेनॉल्ट डस्टर में सेफ्टी और ADAS फीचर्स पर खास फोकस है। इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं, 360-डिग्री कैमरा, TPMS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए है।
यह Renault की पहली Level 2 ADAS वाली कार है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक हैं। इस कार में 7 साल / 1.5 लाख किमी वारंटी मिलेगी और इसका लक्ष्य 5-स्टार क्रैश रेटिंग हासिल करना है।
कीमत जाननें के लिए ग्राहक उतावले
Renault की इस जबरदस्त फीचर्स वाली गाड़ी की कीमत (2026 Renault Duster Price) जानने के लिए लोग उतावले हो रखें है। कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की कीमत का खुलासा मार्च 2026 में किया जाएगा, अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार की कीमत 10 लाख से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।
नई रेनॉल्ट डस्टर (2026 Renault Duster) के आने से कई बड़ी कार कंपनियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। यह कार अपने शानदार फिचर्स और गजब लुक के कारण कई कारों को टक्कर दे रही है जैसें-Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq और Tata Sierra आदि।
Renault कंपनी की तरफ से पेश की गई यह शानदार SUV अपने प्रीमियम फीचर्स, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, गजब लुक और सेगमेंट-फर्स्ट ADAS कदम रख के भारतीय कार बाजार (Indian Car Market) में काफी बदलाव ला सकती है। ग्राहक भी इस गाड़ी को बुक करने पर काफी जोर दे रहे है।
