FD Investment Tips : अगर आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एफडी एक परफैक्ट विक्लप हो सकता है। एफडी में पैसा लगाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। साथ ही में लोग इसमें निवेश (Investment Tips) करके तगड़ा ब्याज भी कमाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से जानकारी देने जा रहे हैं कि आपको कौन से बैंक की एफडी में निवेश करना चाहिए, ताकी आपको तगड़ा रिटर्न मिले।
जब भी बात निवेश की होती है तो लोगों के मन में एफडी का ही ख्याल आता है। हालांकि कुछ समय पहले RBI ने रेपो रेट में कटौती की थी, इसकी वजह से बैंकों ने एफडी (Best Bank For FD Investment) पर मिलने वाली ब्याज दरों को भी कम कर दिया था। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे बैंक हैं जो आपको एफडी पर बंपर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये एफडी पर कौन सा बैंक दे रहा है कितना ब्याज।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर सकते हैं निवेश-
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 फरवरी, 2026 से फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक के द्वारा अलग-अलग समय के लिए डिपॉजिटर्स को 3.50 परसेंट से 7.20 परसेंट के बीच कर दिया है। वहीं सबसे ज्यादा ब्याज (Equitas Small Finance Bank FD Rates) 7.20 परसेंट दिया जा रहा है। ये ब्याज दर 888 दिन के समय पर मिल रहा है। बैंक अलग-अलग समय के लिए की गई FD स्कीम्स पर 3.50 परसेंट से 7.20 परसेंट के बीच इंटरेस्ट को उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7.20 परसेंट रेट 888 दिन की FD पर दिया जा रहा है।
इंडियन बैंक की एफडी स्कीम-
इंडियन बैंक (Indian Bank) ने 4 फरवरी, 2026 से FD पर अपने इंटरेस्ट रेट में बदलाव कर दिया गया है। अलग-अलग टाइम पीरियड के लिए डिपॉजिट करने वालों को 2.80 परसेंट से 6.95 परसेंट के बीच इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। बैंक ने IND Secure नाम की एक नई स्कीम की शुरुआत कर दी है। जोकि 444 दिनों में मैच्योर हो जाएगी। इस स्कीम के तहत आम लोगों को 6.45 परसेंट (Indian Bank FD rates) और सीनियर सिटिजन्स को 6.95 प्रतिशत तक का ब्याज दर दिया जा रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक की ब्याज दरें-
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 फरवरी, 2026 को अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया था। पब्लिक सेक्टर का ये बैंक आम लोगों के लिए डिपॉजिट पर 3 परसेंट से 6.40 परसेंट और सीनियर सिटिजन के लिए 3.50 परसेंट से 6.90 परसेंट (Punjab National Bank FD Scheme) के बीच ब्याज दरों को उपलब्ध करा रहा है। 390 दिनों के टेन्योर के डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा 6.40 परसेंट और 6.90 परसेंट का ब्याज दर दिया जा रहा है।
इन बैंकों में भी मिल रहा है बंपर रिटर्न-
1. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा सीनियर सिटिजन (FD Interest rate for senior citizen) को तीन साल की FD पर 8 प्रतिशत तक का ब्याज दर दिया जा रहा है।
2. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा दो से तीन साल की सीनियर सिटिजन FD पर 8 परसेंट ब्याज दर को ऑफर किया जा रहा है।
3. ICICI बैंक 3 साल और 1 दिन से लेकर 10 साल तक के टर्म के लिए 7.1 प्रतिशत पर अपनी सबसे ज्यादा FD ब्याज दर को उपलब्ध करा रहा है।
4. केनरा बैंक 555 दिनों के टेन्योर पर 7 परसेंट (FD Interest rate) पर अपनी सबसे ज्यादा FD ब्याज दर उपलब्ध करा रही है।
शेयर बाजार से बेहतर है एफडी-
शेयर बाजार के विपरित फिक्स्ड डिपॉजिट को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक बना हुआ है। RBI समय-समय पर रेपो रेट में बदलाव करता रहता है और बैंक इसके बाद महंगाई या क्रेडिट डिमांड को देखते हुए FD रेट्स (Share bazar vs FD Investment) में बदलाव कर देते हैं। फरवरी 2026 में पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और इक्विटास SFB जैसे टॉप भारतीय बैंकों ने अपने FD रेट में बदलाव कर दिया है।
