Gold silver rate : सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से मार्केट में हलचल मचा रही है। सोने और चांदी की कीमतों में चल रहे इस उतार चढ़ाव की वजह से हर कोई इन्हें खरीदने में डर रहा है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं आज 13 फरवरी को सोने और चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी कीमतों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव चल रहा है। जनवरी महीने के लास्ट में सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) ने अपनी हाई लेवल को के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया स्तर बना लिया था लेकिन अब सोने और चांदी की कीमतें अपनी हाई लेवल से थोड़ी नीचे चल रही है। आज हम आपको सोने और चांदी के एमसीएक्स पर चल रही ताजा कीमतों (prices of gold and silver on MCX) के बारे में बताने जा रहे हैं।
पिछले दिनों सोने और चांदी के भाव (Gold and silver prices) में कुछ इस तरह गिरावट आ गई थी कि अब हर कोई सोने और चांदी में निवेश करने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है।
सोने और चांदी के हाई लेवल
2025 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतें लगातार ऊपर की तरफ जा रही थी लेकिन 29 जनवरी 2026 को एक ऐसी गिरावट आई उसके बाद सोने और चांदी की कीमतों ने दोबारा अपने हाई लेवल के रिकॉर्ड (High Level Of Gold And Silver) को टच भी नहीं किया। उन दिनों सोने की कीमतों में 1 लाख 80 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था वहीं चांदी की कीमतों की बात की जाए तो उन दिनों चांदी की कीमतों ने भी 4 लाख 20 हजार रूपये प्रति किलो के आंकड़े तो टच कर लिया था।
आज MCX पर सोने के भाव
आज 13 फरवरी के दिन एमसीएक्स पर सोने के भाव 1,58,083 रुपए प्रति 10 ग्राम (Gold Rate on MCX) पर ट्रेड कर रहे हैं जो कि अपने हाई लेवल से 21917 रुपए नीचे चल रहे हैं।
एमसीएक्स पर चांदी के भाव
एमसीएक्स पर आज 13 फरवरी के दिन चांदी की कीमतें 2,61,117 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Rate on MCX) पर ट्रेड कर रही है, जो कि अपनी हाई लेवल से 1 लाख 58 हजार 883 रूपये नीचे चल रही है।
