oneplus latest smartphones : मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वनप्लस पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार में राज कर रही है। वनप्लस कंपनी की तरफ से ग्राहकों को खुश करने के लिए समय-समय पर ऑफर पेश किए जाते है। इन दिनों वनप्लस के एक खास फोन पर 19 हजार का ऑफर दिया जा रहा है। चलिए खबर में जानते है वनप्लस के इस खास फोन के बारे में विस्तार से।
नई तकनीकी के इस दौर में अगर आप भी मोबाइल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मोबाइल निर्माता कंपनी वनप्लस के बारे में] जिसके शानदार फोन पर 19 हजार रूपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं वनप्लस के इस मोबाइल फोन में क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैं।
वनप्लस यूजर्स (oneplus users) के लिए राहत की खबर सामने आई है। इस कंपनी के फोन हर किसी को काफी पसंद आते है क्योकि यह कंपनी अपने मोबाइल फोन में हर एक शानदार फिचर प्रदान करती रहती है। इस वक्त मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन अपनी शुरुआती कीमत (OnePlus 12 Price) से पूरे 19,000 रुपये कम में बेचा जा रहा है।
यहां चर्चा हो रही है OnePlus 12 की। भले ही यह नया मॉडल नहीं है, लेकिन इसकी डिजाइन और ताकतवर फीचर्स आज भी कई लेटेस्ट स्मार्टफोन्स (OnePlus 12 New Mobile) को कड़ी टक्कर देते हैं। इसमें 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग दी गई है। साथ ही ProXDR OLED स्क्रीन शानदार विज़ुअल अनुभव देती है। फोटो के लिए इसमें चार दमदार कैमरे मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर की पूरी जानकारी।
लॉन्च के समय क्या थी कीमत
भारतीय बाजार में OnePlus 12 को दो स्टोरेज विकल्पों (OnePlus 12 Storage Option) में उतारा गया था। लॉन्च के दौरान 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 64,999 रुपये रखी गई थी, जबकि 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में उपलब्ध था। शुरुआत में इसे फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक रंगों में पेश किया गया था, बाद में ग्लेशियल व्हाइट शेड भी जोड़ा गया। अब यही फोन 19,000 रुपये की भारी छूट के साथ मिल रहा है।
19,000 रुपये की सीधी बचत
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस समय OnePlus 12 5G का 12GB+256GB मॉडल 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत खासतौर पर ग्लेशियल व्हाइट कलर ऑप्शन पर लागू है। वहीं ग्रीन कलर वेरिएंट 51,999 रुपये में मिल रहा है। यानी ग्राहक सीधे 19,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
इसके अलावा Amazon इस स्मार्टफोन पर 43,699 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। यदि आपके पास पुराना फोन है, तो उसे बदलकर कीमत और घटाई जा सकती है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की स्थिति, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
OnePlus 12 में पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 750 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन 12GB/256GB और 16GB/512GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 6.82 इंच की QHD+ ProXDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1440×3168 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर और सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर भी मौजूद है।
कैमरा क्वालिटी
फोटोग्राफी के लिए इसमें Hasselblad ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (Best Camera Quality Option) मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT808 प्राइमरी सेंसर, 64MP OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम और OIS) और 48MP Sony IMX581 अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल डिजाइन में फिट है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS और NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और अन्य जरूरी सेंसर भी दिए गए हैं। IP65 रेटिंग के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन धूल और पानी की बूंदों से सेफ रहता है। इसका वजन 220 ग्राम और मोटाई 9.15mm है।
