Gold-Silver Price Today : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव का दौर बना रहता है। आज सोने की कीमतों में 200 रुपये का उछाल आया है। वहीं चांदी की कीमत में भी 15000 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। इसकी वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने और चांदी का ताजा रेट क्या है।
आज सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ ही में चांदी के रेट में भी उछाल आया है। कीमतों में उछाल आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं निवेशकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
आज इतना उछाल सोने चांदी का रेट-
सोने-चांदी के दाम (Gold-Silver Price Today) में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं आज इसमें तेजी आई है। 21 फरवरी को देश में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,200 रुपये पर कारोबार कर रही है। जोकि कल के मुकाबले 2,290 रुपये ज्यादा है। ठीक इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत आज 2,100 रुपये बढ़कर 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,650 रुपये है, जो बुधवार के मुकाबले 1,720 रुपये अधिक रही है।
जानिये आपके शहर में सोने की कीमत-
आज सोने की कीमत (Gold Price) के बारे में बात करें तो इसमें उछाल आया है। आज मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर, भुवनेश्वर, कटक, विशाखापत्तनम, मैंगलोर, अमरावती जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) प्रति ग्राम के हिसाब से 15,649 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि इन शहरों में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 14,345 और 11,737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है।
साथ ही में दिल्ली, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, सूरत और अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 Carat Gold Rate Today) 156640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इन शहरों में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1,43,600 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,520 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, त्रिची जैसे तमाम दक्षिण भारतीय शहरों में गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,180 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत (18 carat gold price) 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
चांदी की कीमतों में भी आया उछाल-
देश में आज 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Rate) के बारे में बात करें तो ये 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं कल इसकी कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इसका मतलब है कि सीधे-सीधे इसमें 15,000 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। इस हिसाब से आज भारत में 1 ग्राम चांदी की कीमत कल के 255 रुपये से बढ़कर आज 270 रुपये प्रति ग्राम हो गई है।
इस स्थिति में और महंगी होगी चांदी-
भारत में चांदी की कीमत (Silver Rate Today) इंटरनेशनल कीमतों से तय की जाती है। जोकि किसी भी दिशा में ऊपर-नीचे दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही में यह डॉलर के मुकाबले रुपये की के मूवमेंट पर भी निर्भर करता है। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता है और इंटरनेशनल कीमतें स्थिर रहती हैं, तो फिर चांदी और भी महंगी (Chandi Rate) हो जाएगी।
