Bank Holiday : आज के समय में सब चीजे डिजिटल हो गई है लेकिन फिर भी किसी न किसी काम की वजह से लोगों को बैंक जाना पड़ जाता है। ऐसे में बैंक जाने से पहले आपको बैंक की छुट्टियों की जानकारी ले लेनी चाहिए। बता दें कि हाल ही में आरबीआई ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं इसका कारण।
अगर आप भी किसी काम की वजह से 2-4 दिनों में बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि हाल ही में आरबीआई ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि अब आने वाले तीन दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य पर रोक लगा दी जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बैंक की छूट्टियों (Bank Holiday) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
पैसे रुपये से रिलेटेड ज्यादातर काम अब ऑनलाइन ही कर लिये जाते हैं लेकिन फिर भी किसी न किसी काम की वजह से बैंक जाना ही पड़ जाता है। बैंक जाने से पहले आपको इस बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए कि जिस दिन आप बैंक जा रहे हैं उस दिन बैंक खुला भी है या नहीं क्योंकि आज समेत अगले 2 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप इन दिनों बैंक (Bank News) जाते हैं तो फिर आपको मुश्किल हो सकती है और आपका समय भी बर्बाद हो सकता है।
इस सप्ताह तीन दिन बैंक रहेंगे बंद-
19 फरवरी को बहादुर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इस वजह से महाराष्ट्र में बैंक बंद रहने वाले हैं।
20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, दूसरे राज्यों में बैंकिंग ऑपरेशन पहले की तरह जारी रहेंगे।
22 फरवरी को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसकी वजह से कुल चार दिनों तक बैंकिंग सर्विस पर प्रभाव पड़ने वाला है।
ऑनलाइन बैंकिंग का करें यूज-
हालांकि, आप इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का यूज कर सकते हैं। आप ऑनलाइन बैंकिंग (online banking), नेट बैंकिंग और UPI ऐप का यूज कर सकते हैं। पैसे का ट्रांजैक्शन NEFT या RTGS के माध्यम से किया जा सकता है। इसके साथ ही में क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके भी ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं।
कैश निकालने के लिए यूज कर सकते हैं ATM –
आप कैश निकालने के लिए ATM मशीन का भी यूज कर सकते हैं। डिजिटल बैंकिंग से आप चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं, अपना अकाउंट अपडेट कर सकते हैं और अपना PIN सेट कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट या लोन एप्लीकेशन जैसे कामों के लिए आपको ब्रांच के दोबारा खुलने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
