पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर आईपीएल खेलने पहुंचे ब्लेसिंग मुजरबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो साल का बैन लगाया, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई।
आईपीएल की चमक-धमक और बड़े मंच का आकर्षण कई खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका लेकर आता है, लेकिन कभी-कभी यही फैसला भारी भी पड़ जाता है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जिन्होंने एक बड़ा जोखिम उठाया और अब उसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक सख्त कदम उठाते हुए मुजरबानी पर दो साल का बैन लगा दिया है। यह फैसला न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि उन सभी खिलाड़ियों के लिए एक कड़ा संदेश भी है जो लीग के बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का जोखिम उठाते हैं।
पीएसएल छोड़कर आईपीएल का रुख करना Blessing Muzarabani पर पड़ा भारी
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 29 वर्षीय ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) आईपीएल और पीएसएल दोनों की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। बाद में उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया।लेकिन इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ अपना अनुबंध खत्म किया और मुजरबानी (Blessing Muzarabani) को टीम में शामिल होने का ऑफर दिया। बड़े मंच और मौके को देखते हुए मुजरबानी ने पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया और आईपीएल का दामन थाम लिया। यही फैसला अब उनके लिए मुश्किलों की वजह बन गया है।
केकेआर के लिए दिखाया दम, फिर भी नहीं मिली राहत
मुजरबानी (Blessing Muzarabani) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन दो मुकाबले खेले और अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। हालांकि मैदान पर उनका यह शानदार प्रदर्शन भी उन्हें सजा से नहीं बचा सका। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कड़ा फैसला सुनाया और उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी को इस तरह की सजा मिली हो। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पर भी इसी तरह एक साल का बैन लगाया गया था, जब उन्होंने लीग के नियमों का उल्लंघन किया था। इससे साफ है कि लीग अपने नियमों को लेकर काफी सख्त हैं और किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाता।

इन खिलाड़ियों पर भी लटक सकती है तलवार
मुजरबानी (Blessing Muzarabani) अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने पीएसएल छोड़कर आईपीएल का रुख किया। ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और श्रीलंका के दसुन शनाका ने भी इस सीजन अपने पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट से पीछे हटकर आईपीएल में खेलने का फैसला किया था।
