GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को इस मुकाबले में आड़े हाथों लेते हुए जमकर कूटा। गिल ने हेजलुवड के खिलाफ एक ओवर में 28 रन कूट डाले।
GT vs RCB, Shubman Gill: आईपीएल के 19वें सीजन का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ही सिमट गई।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को इस मुकाबले में आड़े हाथों लेते हुए जमकर कूटा। गिल ने हेजलुवड के खिलाफ एक ओवर में 28 रन कूट डाले।
Shubman Gill ने हेजलवुड को कूटा
जोश हेजलवुड आरसीबी की ओर से पारी का दूसरा ओवर डालने आए। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पहली ही गेंद से मन बना लिया था कि वो हेजलुवड की आज सारी हेकड़ी निकालेंगे। गिल ने हेजलवुड के खिलाफ पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद भी बाउंड्री के पार गई। तीसरी गेंद डॉट रही लेकिन इसके बाद गिल ने चौथी गेंद पर सारी कसर निकाल डाली और झन्नाटेदार सिक्स जड़ा।
अर्द्धशतक से चूके Shubman Gill
अभी भी इस ओवर में दो गेंदें बची थी। हेजवुड इतनी कूटाई के बाद जान गए थे कि वो गेंद कहीं भी डाले आज शुभमन उन्हें छोड़ने वाले नहीं है। गिल ने ओवर की पांचवीं बॉल पर चौका जड़ा और आखिरी गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। इस एक ओवर में शुभमन गिल के बल्ले से 24 रन निकले और 5 बाउंड्री।

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को हराया
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल अर्द्धशतक से तो चूक गए लेकिन 18 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से गिल ने जो 43 रनों की अहम पारी खेली उसने गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हारकर टॉप-5 में अपनी जगह बरकरार रखी।
