GT vs RCB: डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के बाद में 4 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की है।
GT vs RCB Match Report: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात की टीम ने ऑलराउंड खेल दिखाते हुए मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।
इस मैच में गत विजेता आरसीबी को सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात ने बेंगलुरु को कम स्कोर पर रोक दिया, जिसके बाद आक्रामक शुरुआत करते हुए लक्ष्य का पीछा किया और 25 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
GT vs RCB: गुजरात टाइटन्स ने पिछली हार का लिया बदला
24 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को बेंगलुरु में लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से हराया था। उसी हार का हिसाब बराबर करते हुए गुजरात टाइटन्स ने इस मैच में आरसीबी को मात देकर 2 अहम अंक अपने नाम किए।
GT vs RCB: आरसीबी की बल्लेबाजी ने किया निराश
इस मुकाबले (GT vs RCB) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। विराट कोहली ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। इसके बाद दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे टीम दबाव में आ गई। देवदत्त पडिक्कल ने एक छोर संभालते हुए 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसकी मदद से आरसीबी की टीम 155 रन तक पहुंच सकी।

GT vs RCB: आसानी से गुजरात टाइटंस ने जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स को साईं सुदर्शन के रूप में शुरुआती झटका जरूर लगा, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 43 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा जोस बटलर और राहुल तेवतिया ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी बदौलत गुजरात ने 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
