Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में 1 मई को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में दोबारा से वापसी हुई है। 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान होकर मैदान से रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे। जिसके बाद उन्होंने 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से वापसी की।
हाल ही में रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है जिसमें कुछ फैंस ने हिटमैन के साथ बदसलूकी की। वायरल हो रहे वीडियो में मुंबई इंडियंस का स्टार बल्लेबाज अपनी कार से फैंस को वेब कर रहे थे तभी अचानक से उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया।
Rohit Sharma के साथ हुई अनहोनी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा अपनी कार से फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे होते हैं और कथित तौर पर दो प्रशंसक रोहित से हाथ मिलाते हैं और फिर एक उनकी घड़ी चुराने की कोशिश करने लगता है। रोहित ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और कार का शीशा ऊपर कर लिया। यही नहीं उन्होंने फैंस को दूर रहने का इशारा किया।
Rohit Sharma की घड़ी के कीमत
सोशल मीडिया पर रोहित की इस घड़ी को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि शर्मा ने, जो घड़ी पहनी है, वो रोलेक्स ‘जिराफ’ की है। इसकी कीमत 3.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, ये वीडियो कब और कहां का है, इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Rohit Sharma की शानदार फॉर्म
रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। वे कुछ मुकाबलों में चोट की वजह से नहीं खेल सके लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वापसी की। मैच में उन्होंने 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 44.2 की औसत और 174.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 221 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।
