Tim David: मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी के स्टार फिनिशर टिम डेविड ने डगआउट से कुछ ऐसा सेलिब्रएशन किया जिससे पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।
IPL 2026, Tim David: 10 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के हाथ से मुकाबला छीन लिया। आरसीबी के लिए ये जीत काफी अहम रही क्योंकि बीते दो मुकाबले से ये टीम हारती जा रही थी। ऐसे में रविवार को मुंबई को हराकर बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल पर 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई।
आरसीबी की जीत के बाद टीम के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। मैदान पर मौजूद रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार ने एक दूसरे को गले लगाकर खुशी का इजहार किया तो डगआउट में विराट कोहली जोश से भरपूर क्रुणाल पांड्या के साथ जश्न मनाते दिखे। इस दौरान आरसीबी के स्टार फिनिशर टिम डेविड (Tim David) ने डगआउट से कुछ ऐसा सेलिब्रएशन किया जिससे पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।
Tim David ने किए अभद्र इशारे
टिम डेविड का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो आरसीबी के डगआउट में खड़े होकर एमआई की ओर दोनों हाथों की मिडिल फिंगर के इशारे करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये नहीं पता चल सका है कि ऐसा उन्होंने कब किया। टिम डेविड पहले मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते थे। उन्होंने एमआई का हिस्सा रहते हुए कई अहम पारियां खेली थीं।

मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं Tim David
2025 ऑक्शन में उन्हें आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया था। एमआई के खिलाफ खेले गए मैच में टिम डेविड बल्ले से कोई योगदान नहीं दे पाए। वह पहली ही गेंद पर गोल्डन शिकार होकर पवेलियन लौटे। मैच के दौरान वह डगआउट से पूरी टीम का उत्साह बढ़ाते दिखे, लेकिन वायरल वीडियो से उनकी खुशी पलभर में फीकी हो गई है।
Not only fans also the players 🤦♂️ pic.twitter.com/sjcYdyRyso
— Bharathy (@Bharathy66210) May 11, 2026
कुछ लोग उनके ‘अभद्र’ इशारे का मजाक बना रहे है, जबकि कुछ लोग इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई के बारे में Sports Yaari किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है। टिम डेविड का ये वीडियो किस मैच का ये बात भी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है।
मुंबई इंडियंस हुई बाहर
आरसीबी ने मुंबई को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में दो विकेट से हराया। आखिरी ओवर में आरसीबी की टीम को 15 रन चाहिए थे। राज बावा की ओर से फेंके गए ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक छक्का लगाया और आखिरी गेंद रसिख सलाम ने दो रन लेकर मैच खत्म कर दिया। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई और एमआई की टीम आईपीएल से बाहर हो गई।
