Jitesh Sharma ने मुकाबला शुरू होने से पहले आरसीबी के स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा ने कुछ ऐसा कहा जिसे फैंस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर तंज मान रहे हैं।
PBKS vs RCB, Jitesh Sharma: आईपीएल 2026का 61वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में रविवार, 17 मई को खेला जा रहा है। जिसमें पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह बेंगलुरु की कमान जितेश शर्मा संभाल रहे हैं। जितेश शर्मा ने मुकाबला शुरू होने से पहले आरसीबी के स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा ने कुछ ऐसा कहा जिसे फैंस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर तंज मान रहे हैं। क्या है पूरा मामला?
क्या बोले Jitesh Sharma?
आरसीबी के स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने इस मैच के महत्व को समझाते हुए पंजाब किंग्स पर तंज कसा। जितेश ने कहा, ”हम हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। आज की एक जीत से प्लेऑफ में हमारी जगह पक्की हो जाएगी, इसलिए यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच है। इस स्तर पर हर मुकाबला अहम है। यही नहीं, हमारी जीत से पॉइंट्स टेबल में भी उथल-पुथल मचेगी और कई टीमों की किस्मत का फैसला भी होगा।
Jitesh Sharma ने कसा तंज!
जितेश शर्मा के इस बयान को फैंस पंजाब किंग्स पर तंज की तरह देख रहे हैं, क्योंकि आरसीबी की जीत से पंजाब का सफर समाप्त हो सकता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ये दुआ करेंगे कि RCB ये मुकाबला जीत जाए, जिससे CSK प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी।

PBKS vs RCB: पंजाब-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
