अयोध्या के नए राम मंदिर में आज यानि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा ही जाएगी।इस समारोह में पीएम मोदी के साथ देश – दुनिया के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।श्रीराम की जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर,आम श्र्धालु के लिए खोल दिया जाएगा।राम मंदिर में आम आदमी कब से दर्श कर पाएगा ?? कोई शुल्क देना होगा या नहीं ?? आरती का समय क्या है ?? तो चलिए जानते है राम मंदिर से जुडी इन बातो के बारे में जानते है।
कौन संभालेगा मंदिर ??
राम मंदिर का प्रबधन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है।इस ट्रस्ट की स्थापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने की थी। ट्रस्ट ही मंदिर निर्माण की निगरानी भी कर रहा है।देश की नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी लोरसँ एंड टर्बो मंदिर निर्माण में लगी है।
कब से कब खुलेगा मंदिर और आरती का समय
अयोध्या में राम मंदिर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और इसके बाद 2:00 बजे से 7:00 बजे तक आम श्रद्धालु के दर्शन के लिए खुला रहेगा।लगभग ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा।राम मंदिर में रामलला के दिन में तीन बार आरती होती है।पहला सुबह 6:30 बजे ,जिसे जागरण आरती कहते है।दूसरा दोपहर 12:00 बजे जिसे भोग आरती कहते है और तीसरा शाम को 7:70 बजे जिसे संध्या आरती कहते है।
आम आदमी कब से कर सकेगा दर्शन ??
जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन यानि 23 जनवरी से आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट के अनुसार 22 जनवरी को आम श्रद्धालु के दर्शन की व्यवस्था नहीं है।अगले दिन से कपाट उनके लिए खुलेंगे।अयोध्या राम मंदिर के दर्शन निशुक्ल है।दिन में तीन बार आरती होती है।इसके लिए पास जरूर लेना पड़ेगा।जिनके पास पास होगा उन्हें आरती में शामिल होने की इजाजत मिलेगी।