Gold Silver Price : सोने के भाव में पिछले काफी दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ौतरी देखने को मिली है। लगातार हो रही बढ़ौतरी के चलते अब सोना हाईलेवल पर जा पहुंचा है। अब कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है, जिसके चलते सोने व चांदी की डिमांड बढ़ने से इसे रेट सातवें आसमान पर पहुंच सकते हैं। चलिए जानते हैं ताजा रेट –
सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी के हौश उड़ा दिए हैं। सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। जनवरी 2025 के बाद से अब तक सोना लगभग 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। अभी भी इसमें तेजी का दौर जारी है। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में सोने व चांदी (gold silver price) की डिमांड बढ़ने से इसके रेट और भी बढ़ सकते हैं।
75 हजार से 1 लाख के पार पहुंचा सोना –
सोने की कीमत (Gold Price) में जनवरी 2025 से ही तेजी देखने को मिल रही है। जनवरी में 75,000 मिलने वाला सोना अब 1 लाख के ऊपर बिक रहा है। बीच-बीच में इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन इसके बावजूद भी सोना (Gold Rate Hike) 1,00,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिक रहा है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
आपके शहर में सोने का भाव-
यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में आज यानी 1 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,13,090 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यूपी (Up Gold rate) में पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव में 3000 की तेजी आई है।
आज इस रेट मिल रहा है 22 कैरेट सोना
आज 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों (24 carat gold today) के बारे में बात करें तो इसमें तेजी दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दे कि आज 22 कैरेट सोना 1,07,700 प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहा है। हालांकि चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी (Silver price 2025) आज 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है।
आने वाले दिनों में इतने होंगे सोने के भाव –
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरीके से सोने की कीमतों (Gold rate hike) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, उसकी वजह से आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोना 1.5 लाख रुपए के आंकड़े को भी पार करेगा। हालांकि सोने की कीमतों (sone ka bhav) में उतार-चढ़ाव का दौर के बाद भी बना रहने वाला है।