Weather Updates : देश भर में मौसम अब बदलने लगा है। देश में इस बार मानसून के दौरान अधिकतर क्षेत्रों में जमकर बारिश देखने को मिली है। वहीं, अब मानसून की वापसी का दौर जारी है। वर्तमान में सुबह व शाम के समय ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है। उत्तर भारत के राज्यों से मानसून की वापसी हो चुकी है, हालांकि देश के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में अभी भी जाते हुए मानसून का असर देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों तक मौसमी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है।
भारत मौसम विभाग की ओर से कल यानी 14 अक्टूबर के मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया है। आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी 14 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर के चलते केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व महाराष्ट्र में काफी तेज बारिश होने के आसार (IMD Rain Alert) हैं। इस दौरान यहां पर तेज हवाओं का सिलसिला भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन राज्यों के लिए भारत मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह विभाग की ओर से दी गई है।
वहीं, इस दौरान देश के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम (Weather in hilly states) ने करवट ले ली है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदल चुका है। आईएमडी (IMD Alert) का पूर्वानुमान है कि 25 अक्टूबर के बाद से देश भर में तामपान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
जानें राजधानी में कल कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार कल यानी 14 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम (Weather in Delhi) साफ रहने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग की ओर से कल के लिए किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
क्या उत्तर प्रदेश में होगी बारिश
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 14 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में बारिश (rain in uttar pradesh) होने की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विभाग की ओर से कल प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। वहीं, आगामी हफ्ते में प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।
जानें बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी मंगलवार को बिहार में मौसम (Weather in Bihar) साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, सुबह व शाम के समय लोगों को हल्की ठंड भी लग सकती है।
जाने झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
कल यानी 14 अक्टूबर को झारखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार कल यानी 14 अक्टूबर को झारखंड के लिए येलो अलर्ट (Jharkhand’s Yellow Alert) जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। विभाग की ओर से इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, 24 सितंबर के बाद प्रदेश में दोबारा से बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। विभाग की ओर से कल के लिए किसी भी तरह का अलर्ट (Weather in Uttarakhand) जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों को कल ग्रीन जोन में रखा है।
जानें कल हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार कल हिमाचल प्रदेश में मौसम (Weather in Himachal) साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। वहीं, प्रदेश में ठंड का दौर भी शुरू हो गया है। यहां लोगों ने सुबह व शाम के समय गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
जानें कल एमपी में कैसा रहेगा मौसम
कल यानी 14 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में मौसम (Weather in MP) पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार कल मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं, दिवाली के समय भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की ही उम्मीद है।