Gold Silver Rate : देश में त्योहारी सीजन ने सोने और चांदी (Sone Chandi k Daam) को जो बुलंदी दी थी वो अब फिकी पड़ती दिखाई दे रही है। सोने और चांदी के दामों में तगड़ी गिरावट आने वाली है। सोने के दाम पहले के मुकाबले काफी ज्यादा गिर गए हैं। चांदी में भी गिरावट कम नहीं हुई है।
सोना इस साल लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। सोने के दाम अपने रिकॉर्ड हाई पर चल रहे हैं। सोने के दामों में रिकॉर्ड ऊंचाईयों (Gold Record High) के बाद गिरावट भी आना शुरू हो गई है। एक्सपर्ट्स भी सोने के दामों को लेकर निवेशकों को सचेत कर रहे हैं। सोने की कीमत पहले के मुकाबले अब गिरावट का बड़ा दौर देख सकती हैं।
दिवाली के बाद आई गिरावट
सोने और चांदी की कीमतों (Siler Price Down) में दिवाली के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को नरमी आई है। वैश्विक बाजार में दोनों ही कीमती धातुएं लाल (Gold Silver Rate Down) निशान पर ट्रेड कर रही हैं। सोने के दामों में दिवाली से पहले भी लगातार गिरावट आ रही थी।
क्यों गिर रही हैं सोने की कीमत
सोने की कीमतें गिरने (Gold Price Down) का कारण ऑल टाइम हाई के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली करना है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.10 फीसदी या 4.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,355.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। दूसरी तरफ गोल्ड स्पॉट 0.37 फीसदी या 16.33 डॉलर की गिरावट के साथ 4,339.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
क्या चल रहा है चांदी का हाल
सोने के साथ साथ चांदी भी अब गिरने लगी है। चांदी की वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को कॉमेक्स पर चांदी (Silver Rate on Comex) 1.25 फीसदी या 0.65 डॉलर गिरी है। इस गिरावट के बाद चांदी का रेट 50.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। सिल्वर स्पॉट इस समय 1.23 फीसदी या 0.65 डॉलर की गिरावट के साथ 51.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
देश में भी गिर सकती है कीमत
सोने और चांदी (Gold and Silver) का प्रभाव विश्व स्तर पर दिखता है। विश्व में तेजी आती है तो देश में भी सोना चांदी तेज होते हैं, विश्व में गिरावट आती है तो सोने और चांदी के दाम गिरते हैं। घरेलू बाजार में भी कीमतों में तेजी देखी जाती है तो वैश्विक बाजारों में तेजी ही आती है।
