हाल ही में एमआई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने मुंबई इंडिंयस के खिलाफ फॉलो थ्रू में शानदार कैच लिया है। उन्होंने इस मुकाबले में मुंबई ईशान किशन का कैच लेकर के उन्हें पवेलियन की राह दिखाई है वही ईशान किशन काफी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे है उनके आउट होने दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राहत की साँस ली।
एमआई और डीसी के मुकाबले के दौरान 11 वें ओवर की पहली गेंद में ईशान किशन के बल्ले से सीधा छका निकला। जिससे स्पिनर बैकफुट पर थे। इसके बाद में अगली ही गेंद में अक्षर पटेल ने ईशान किशन को आउट करके बदला पूरा कर लिया। ईशान किशन ने 23 गेंदों में 42 रन जुटाए इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अपनी पारी पूरी है और ईशान किशन आउट हो गए।
आईपीएल 2024 के 20 वें मैच में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से मात दी है इसके साथ ही मुंबई इंडिंयस में रोहित शर्मा (49 रन) और ईशान किशन (42 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी के बाद में टीम डेविड ने 45 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 39 रन की पारी खेली। वही डीसी की टीम के खिलाफ 234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।
दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चार महीने बाद मुंबई इंडियंस की ओर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे थे लेकिन खाता भी नहीं खोल सके।