Bank Holidays in February : कल यानी 19 फरवरी को देशभर के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंकों के बंद रहने की वजह से बैंक में कोई भी कार्य नहीं होगा। इनके अलावा फरवरी माह के बाकि दिनों में भी बैंक (RBI Holiday calendar) बंद रहने वाला है। ऐसे में आप जब भी बैंक में जाए तो सबसे पहले हॉलीडे लिस्ट को जरूर देख लें। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
(Bank holidays List) देशभर में कई अवसरों पर बैंकों में अवकाश रहता है। इन छुटि्टयों के दिन आप किसी तरीके का कोई बैंक का काम नहीं करा पाएंगे। फरवरी माह में बैंकों की छुटि्टयां का भरमारहैं। इन अवसर पर देश के कई राज्यों में अलग-अलग बैंकों (bank holidays in january) पर ताला लगा रहेगा। अगर आपको कोई बैंक का काम है तो आपको तुरंत करा लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। इसके अलावा बैंक को विजिट करने से पहले भी आपको इस हॉलीडे लिस्ट को देख लेना चाहिए ताकि आपको परेशानी न हो।
19 फरवरी को इसलिए बैंक रहेंगे बंद-
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर महाराष्ट्र में सभी बैंकों की छुट्टियां (bank holiday list) रहने वाली है। यह दिन महान मराठा योद्धा और कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के इस मौके पर महाराष्ट्र (Maharashtra bank holiday) में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti) किया जाता है। इसमें शोभायात्राएं, झांकियां और भाषण प्रतियोगिताएं आदि को शामिल किया जाता है। हालांकि, यह अवकाश सिर्फ महाराष्ट्र में ही लागू होगा, देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
फरवरी में बैंक हॉलिडे लिस्ट-
तारीख दिन अवकाश की वजह राज्य
5 फरवरी बुधवार वसंत पंचमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल
10 फरवरी सोमवार सरोजिनी नायडू जयंती तेलंगाना
14 फरवरी शुक्रवार बसंत पंचमी पंजाब, हरियाणा
15 फरवरी शनिवार लुई-नगाई-नी मणिपुर
19 फरवरी बुधवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महाराष्ट्र
20 फरवरी गुरुवार अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस अरुणाचल प्रदेश
26 फरवरी बुधवार मिजोरम राज्य दिवस मिजोरम
इन सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ-
बैंक अवकाश के दौरान आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking uses) और डिजिटल ट्रांजेक्शन जेसी कई अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
इनके अलावा आप बैंक के अवकाश के दिन नकदी निकासी (Cash Withdrawal) या अन्य बैंकिंग सेवाओं की लाभ उठा सकते हैं।
बैंकों की छुटि्टयों के दिन एटीएम (cardless transaction through ATM) सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन अधिक भीड़ का सामना करना पड़ सकता है इसलिए पहले ही नकदी की व्यवस्था कर लें.