DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट की एकतरफा जीत अपने नाम दर्ज की है।
DC vs RCB Match Report: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की।
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके सामने दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवर में आसानी से जीत हासिल कर एक बड़ा संदेश देने वाली जीत दर्ज की।
DC vs RCB: आरसीबी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने सिर्फ 6.3 ओवर में जीत अपने नाम कर ली। यह आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे तेज सफल रन चेज है, जबकि सबसे तेज सफल रन चेज का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। इस जीत के साथ आरसीबी का नेट रन रेट बढ़कर +1.92 हो गया है।
Done in style, Done with conviction ✅✅@rcbtweets claim 2️⃣ points registering a record chase in New Delhi 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/HIiNNEutP0#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRCB pic.twitter.com/IWcxJ3PLkV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2026
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए सिर्फ 8 रन पर 6 विकेट झटक दिए। इसके बाद अभिषेक पोरेल ने थोड़ी देर पारी संभाली, जिसकी वजह से दिल्ली की पारी कुछ आगे बढ़ सकी। हालांकि कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया और पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई।

DC vs RCB: 6.3 ओवर में ही आरसीबी ने जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी की। जैकब बेथेल ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई और शुरुआत से ही दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 22 गेंदों में 51 रन की शानदार साझेदारी हुई और आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवर में मुकाबला जीत लिया।
