भारतीय किसानो के बिच हर्बल पोधो की खेती तेजी से बढ़ रही है।कम समय में ज्यादा लाभ पाने के लिए छोटे से लेकर बड़े किसान हर्बल पोधो की खेती कार रहे है।देश में हर्बल प्रोडक्ट्स की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है,जिसमे किसान अच्छा लाभ कमा रहे है।पुदीना एक ऐसा पौधा है जिससे सुगंधित इत्र और महंगी दवाइया बनाई जाती है।पुदीना की खेती करके किसान कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते है।
ऐसे करे पुदीने की खेती
पुदीना की खेती करने के लिए किसानो की लागत बहुत कम आती है,जबकि इससे होने वाले मुनाफे की बात करे तो किसान इसकी कीमत लागत से तीन गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।पुदीने की खेती करने से खेत की मिटटी उर्वरा शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है।उत्तर प्रदेश के बदायू,रामपुर,पीलीभीत सहित कई जिलों में पुदीना की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।
मेथी की बुवाई के लिए फरवरी से लेकर अप्रेल तक के महीनो को सबसे उपयुक्त माना जाता है।किसानो को मिनट की बुवाई करने से पहने खेतो की जुताई अच्छे से कर लेनी चाहिए।किसानो की इसकी सिचाई के लिए भी पूरी व्यवस्था करनी चाहिए।बुवाई के बाद जून के महीने में पुदीने की फसल की कटाई की जा सकती है।पुदीने की खेती के लिए पानी बेहद आवश्यकता होती है।कटाई के बाद किसानो को इसकी फसल को धुप में सुखाना होता है और इसके बाद प्रोसेसिंग के द्वारा तेल निकाला जाता है।
तीन गुना मुनाफा
किसान अगर एक हेक्टेयर में पुदीने की खेती करते है तो इसकी बुवाई में लगभग 25 हजार रूपये तक का खर्च आ जाता है।भारतीय बाजार में पुदीने के तेल का रेट लगभग 1000 से 1500 रूपये किलो है।अगर आप इसके 100 किलो तेल का उत्पादन करते है तो आसानी से लागत का 3 गुना मुनाफा हासिल कर सकते है।