Gold Rate Today 19 August 2025 : आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी में बदलाव आने की वजह से सोने की खरीदी करने के लिए लोगों को सही मौका मिल सकता है। वहीं चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो इसमें भी आज बढ़ौतरी देखी गई है। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी की क्या कीमत है।
आज मंगलवार के दिन सोने की कीमते स्थिर रही है। वहीं चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो इसमें बढ़ौतरी दर्ज की गई है। पिछले काफी समय से सोने और चांदी कीमतों (gold and silver prices) में तेजी दर्ज की जा रही थी।
आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है। ऐसे में जो भी लोग सोने और चांदी (Sone Chandi ki kemat) की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खबर में जानिये सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
आज इस इस रेट मिल रहा है सोना
आज सोमवार को सोने की कीमत फ्लैट रही है। ये लगभग हफ्ते के दाम पर ही कारोबार कर रही है। चांदी की कीमत 800 रुपये तक बढ़ गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान (Rajasthan gold Price) जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का कीमत 1,01,000 रुपये के ऊपर है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,700 रुपये के आसपास ही बनी हुई है।
चांदी की ये है कीमत
देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम (1 kg Silver Price) पर कारोबार करती नजर आ रही है। पिछले हफ्ते की तुलना में आज चांदी की कीमत 800 रुपये की तेज हो गई है।
आज सोने का भाव फ्लैट रहा लेकिन चांदी महंगी हुई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर की बैठक में ब्याज दर (Repo Rate Cut) में कटौती फिर से शुरू करने की संभावना लगाई जा रही है। सोने और चांदी की कीमतों में हलचलें तेज होने लग गई है।
आपके शहर में सोने के दाम
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 92,900 1,01,330
- चेन्नई 92,750 1,01,180
- मुंबई 92,750 1,01,180
- कोलकाता 92,750 1,01,180
- जयपुर 92,900 1,01,330
- नोएडा 92,900 1,01,330
- गाजियाबाद 92,900 1,01,330
- लखनऊ 92,900 1,01,330
- बंगलुरु 92,750 1,01,180
- पटना 92,750 1,01,180
नोट :- सोने की से कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।
ऐसे तय होते हैं सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार के कीमत, आयात शुल्क और टैक्स, (Import duties and taxes) रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतों को तय किया जाता है। भारत में सोने का यूज सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से भी किया जाता है। ऐसे में कीमतों (Sone ki Kemat) में बदलाव का सीधा प्रभाव लोगों पर पड़ता है।
