Gold-Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखी जा रही है. बुधवार शाम को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 95,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. वहीं चांदी 97,446 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.
आज गुरुवार के नए भाव दोपहर 12 बजे तक घोषित होंगे
IBJA की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार 30 मई 2025 के नए सोने-चांदी के रेट दोपहर 12 बजे तक जारी किए जाएंगे. जैसे ही कीमतें अपडेट होंगी. हम आपको जानकारी देंगे.
जानें 999 से लेकर 585 तक के सोने और चांदी के आज के रेट
शुद्धता | सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | ₹95,700 |
सोना 995 | ₹95,317 |
सोना 916 | ₹87,661 |
सोना 750 | ₹71,775 |
सोना 585 | ₹55,985 |
चांदी 999 | ₹97,446 प्रति किलो |
शहरवार 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट
(प्रति 10 ग्राम)
शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
दिल्ली | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
मुंबई | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
जयपुर | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
लखनऊ | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
कोलकाता | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
चेन्नई | ₹96,300 | ₹89,490 | ₹73,740 |
पटना | ₹97,680 | ₹89,540 | ₹73,260 |
अहमदाबाद | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
गुवाहाटी | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
बेंगलुरु | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
जानिए सोने की शुद्धता कैसे मापी जाती है
सोने की शुद्धता को कैरेट (Karat) से मापा जाता है. जितना अधिक कैरेट, उतना शुद्ध सोना माना जाता है. नीचे जानिए किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है:
- 24 कैरेट – 99.9% शुद्ध
- 23 कैरेट – 95.8% शुद्ध
- 22 कैरेट – 91.6% शुद्ध
- 21 कैरेट – 87.5% शुद्ध
- 18 कैरेट – 75% शुद्ध
- 17 कैरेट – 70.8% शुद्ध
- 14 कैरेट – 58.5% शुद्ध
- 9 कैरेट – 37.5% शुद्ध
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जा सकते. क्योंकि यह बहुत नरम होता है. गहनों के लिए अधिकतर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है.
क्या इस समय सोना खरीदना फायदेमंद है?
कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों और खरीदारों के लिए यह जरूरी है कि वे स्थानीय ज्वैलर से भाव की पुष्टि कर लें. इसके अलावा IBJA के दैनिक रेट की जानकारी भी विश्वसनीय मानी जाती है. अगर आप शादी, निवेश या त्योहार के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि सटीक कैरेट और हॉलमार्क जांच कर ही खरीदारी करें.