Gold-Silver Price Today: आज सोमवार, 19 मई 2025 को सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव दर्ज किया गया है. बीते शुक्रवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई थी. जबकि चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली थी. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के बाद आज सुबह इन्हीं भावों के साथ बाजार खुला है.
पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने-चांदी के ताजा आंकड़े
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार:
- 24 कैरेट सोना: ₹92,301 प्रति 10 ग्राम (पिछला बंद भाव ₹92,365)
- चांदी (999 शुद्धता): ₹94,606 प्रति किलो (पिछला बंद ₹94,572)
दिनभर भावों में बदलाव संभव हैं. जिन्हें हम समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे.
999 से लेकर 585 शुद्धता तक के सोने की कीमतें
| सोने की शुद्धता | आज का भाव (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|
| सोना 999 | ₹92,301 |
| सोना 995 | ₹91,931 |
| सोना 916 (22 कैरेट) | ₹84,548 |
| सोना 750 (18 कैरेट) | ₹69,226 |
| सोना 585 (14 कैरेट) | ₹53,996 |
| चांदी 999 (1 किलो) | ₹94,606 |
शहरवार सोने के ताजा रेट
| शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद | ₹86,240 | ₹94,070 | ₹70,560 |
| मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, केरल, बेंगलुरु | ₹86,090 | ₹93,920 | ₹70,440 |
| पटना | ₹86,140 | ₹93,970 | ₹70,480 |
| अहमदाबाद, चंडीगढ़ | ₹86,240 | ₹94,070 | ₹70,560 |
जानिए कितनी होती है सोने की शुद्धता
सोना जितना अधिक कैरेट का होता है. वह उतना ही शुद्ध माना जाता है. नीचे दी गई लिस्ट से आप यह समझ सकते हैं कि किस कैरेट के सोने में कितनी प्रतिशत शुद्धता होती है:
| कैरेट | शुद्धता (%) |
|---|---|
| 24K | 99.9% (सबसे शुद्ध) |
| 23K | 95.8% |
| 22K | 91.6% |
| 21K | 87.5% |
| 18K | 75% |
| 17K | 70.8% |
| 14K | 58.5% |
| 9K | 37.5% |
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन उससे जेवर नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर ज्वेलरी 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने से बनाई जाती है.
