कई बार बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद में नौकरी में सफलता हाथ नहीं लग पाती है और इससे आपका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। पॉजिटिव रिजलट आने के बाद में भी हम कॉंफिडेंट नहीं रह पाते है वही कुछ लोग हमसे कम मेहनत करके भी सफलता अर्जित कर लेते है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि दूसरे व्यक्ति हमारी तुलना में ज्यादा आत्मविश्वासी होते हैं। इसके साथ ही परिणामों को लेकर के वह हमसे ज्यादा कॉंफिडेंट रहते है और बिना किसी टेंशन लिए बेफिक्र हो जाते है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। अगर आपको भी कड़ी मेहनत के बावजूद नौकरी में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपका चंद्रमा कमजोर हो सकता ह। इस वजह से आपको आत्मविश्वास में कमी, बेचैनी, नकारात्मक विचार और मन अस्त-व्यस्त लग सकती है। ज्योतिष शास्त्र का मताबिक कुछ छोटे-छोटे उपायों के जरिए आप चंद्रमा के कारण हो रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
नौकरी में सफलता के उपाय
इसके लिए आपको भगवान शिव की सिर पर चन्द्रमा वाली तस्वीर या मूर्ति की पूजा करनी है और इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला से पंचाक्षरी मंत्र का जाप करे और कहा जाता है कि ऐसा करने से चन्द्रमा के कारण नौकरी में परेशानियां आती है।
अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आपके हाथों से दूध या जल व्यर्थ न हो। मान्यता है कि ऐसा करने से स्वयं की हानि होती है। ज्योतिष के मुताबिक सोमवार के दिन किसी जरूरतमंद महिला को दूध दान करने से आपको लाभ मिलेगा।
वही पानी पीने के लिए आपको गिलास का इस्तेमाल करना है रात को चांदी के गिलास में पानी में भरके रखे और सुबह उठकर पानी का सेवन करे। और ऐसा नियमित रूप से करने से आपका चन्द्रमा मजबूत होता है।
पूर्णिमा व्रत रखने से आपको सबसे अधिक फायदा मिलेगा। व्रत के दिन खीर बनाएं और रात में चंद्रमा की रोशनी में कुछ देर के लिए रखें। कहा जाता है कि अगले दिन उठकर सबसे पहले इस खीर का सेवन करने से लाभ मिलता है।
माना जाता है कि चंद्रमा का सीधा संबंध मां से होता है इसलिए मां को प्रसन्न रखने का सीधा प्रभाव चंद्रमा पर पड़ता है। अगर आप अपनी मां को प्रसन्न रखते हैं तो चंद्रमा भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।