किसान अपनी इनकम बढ़ाने के लिए कई तरह की फसल की खेती करते है।किसान पारंपिक फसलों की खेती के साथ अगर अलग तरह की फसलों की खेती करे तो इससे काफी अच्छी कमाई कर सकते है।ऐसे में किसान पारम्परिक फसलों की खेती के साथ कुछ विशेष फसल की खेती करे जिससे साल दर साल करता आ रहा है।ऐसे में किसानो को चाहिए की पारंपरिक फसलों की खेती के साथ इन कुछ विशेष फसल की खेती करे सकते है जिससे ज्यादा लाभ होता है।खजूर की खेती किसानो के लिए बेहद लाभदायक हो सकती है।खुजर की खेती बंजर जमीन और खारे पानी में भी की जा सकती है।खजूर की खेती के लिए राज्य सरकार की और से किसानो को सब्सिडी दी जाती है।
खजूर की खेती से किसानो की होगी इनकम
किसान खजूर की एक पेड़ से सालाना 50,000 रूपये की कमाई आसानी से कर सकते है।अगर किसान खजूर के 10 पेड़ तैयार कर लेते है तो उन्हें खजूर की खेती से सालाना 5 लाख रूपये की कमाई आसानी से हो सकती है।किसान इससे भी ज्यादा खजूर के पेड़ तैयार कर लेते है तो उन्हें इससे भी ज्यादा इनकम हो सकती है।एक एकड़ में 70 खजूर के पौधे लगा सकते है।
सब्सिडी
खजूर की खेती के लिए किसानो को राज्य सरकार की और से 75 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है।इसके लिए समय समय पर किसानो से आवेदन किए जाते है।अगर आप राजस्थान है तो राज्य सरकार राष्टीय कृषि योजना के तहत किसानो को खुजर की 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।
ऐसे करे खजूर की खेती
खुजर के बीज से ही लगाया जाता है,लेकिन इसकी शाखा से भी इसकी रोपाई की जा सकती है।शाखा से लगाए गए पोधो में उस पौधे के गुण आते है जिस पौधे से वह शाखा ली गई है,लेकिन भारत में ज्यादा खजूर को बीज की मदद से ही उगाया जाता है।इसके लिए पहले नर्सरी में पौधा तैयार किया जाता है।इसके पोषा जब खेत में रोपाई के लिए तैयार हो जाए तो उसे खेत में लगाया जाता है।