इस खूबसूरत सी दुद्निया में देखने और घूमने के लिए बहुत कुछ है।ऐसी बहुत सी जगहे है,जो अपनी नेचुरल ब्यूटी से घिरी हुई है और उन सभी की अपनी एक हिस्ट्री है।पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 अरब वर्ष आंकी गई है।यहाँ देखने लायक आज भी कई ऐसी चीजे है,जो एक हिस्ट्री की तरह है,जैसा की पहाड़।आप विश्वास नहीं करेंगे की दुनिया भर में कुछ ऐसे पहाड़ है ,जिनकी आयु एक अरब से भी ज्यादा है।
बार्बरटन माउंटेन,दक्षिण अफ्रीका,3.5 अरब वर्ष पुराना
खोजवा माउंटेन क रूप में जाना वाला,बार्बरटन माउंटेन पृथ्वी पर सबसे पुराने पहाड़ो की लिस्ट में एक है।यह दक्षिण अफ्रीका के बार्बरटन ग्रीनस्टोन बेल्ट में है।यहाँ की प्राचीन सरचनाए लगभग 3.5 अरब वर्ष पुरानी है।यहाँ के द्केहने लायक व्यू में ग्रीनस्टोन भी है जो की वोल्केनो से उतपन्न हुआ था।इस पहाड़ का पिक पॉइंट उतना ऊँचा न होने के बावजूद भी बर्बरतन माउंटेन अपनी हिस्ट्री और खूबसूरत व्यू के लिए बेशकीमती है।
गुयान हैलेड्स वेनेजुएला 2.0 अरब वर्ष पुराना
गुयान हैलेड्स पृथ्वी पर सबसे पुराने जियोलॉजिकल एरिया में से एक,उत्तरी दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में है।गुयान हैलेड्स वेनेजुएला ,गुयान ,ब्राजील और कोल्बिया के हिस्से की सीमाओं तक फैला हुआ है।यहाँ का व्यू देखने लायक है।लगभग 2 अरब वर्ष पुराने इस माउंटेन में ग्रेनाइट और निस सहित ओल्ड क्रिस्टलीन रॉक्स है।इसके आकर्षक व्यू में पहाड़ो के फलेट टोपड पिक भी शामिल है।