RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
RR vs GT: आईपीएल के 19वें सीजन का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। ये मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बदल गए। टॉस के लिए रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल आए थे।
RR vs GT: रियान पराग क्यों हैं बाहर?
टॉस के दौरान यशस्वी जायसवाल ने रियान पराग की गैरमौजूदगी की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि पराग हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। पराग को पिछले मैच में इस चोट का सामना करना पड़ा था।
टीम उम्मीद कर रही है कि वह जल्द ही वापस फिट होकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे। रियान पराग के बाहर होने के चलते राजस्थान रॉयल्स को प्लेइंग 11 में भी अहम बदलाव करने पड़े।
RR vs GT: दोनों टीम की प्लेइंग XI बदली
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में शिमरोन हेटमायर और पुलकेशिया पुनिया को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की टीम भी इस मैच में एक अहम बदलाव के साथ उतरी है। मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी हुई है, जो टीम के लिए अच्छी खबर भी है।

RR vs GT: राजस्थान-गुजरात की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
